अपनी अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने जानकारी दी कि यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें वह कॉन्डम को बेचते हुए दिखाई देने वाली है। जी हां, इस फिल्म में नुसरत कॉन्डम सेल्स एग्जीक्यूटिव का रोल प्ले करेंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की लड़की पर आधारित है।