बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी शानदार फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में नुसरत भरूचा ने एक बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसमें उन्होंने एक बौटल ग्रीन कलर की बेली हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने हाल ही आउटफिट फिल्मफेयर के दौरान पहना था। इसमें पैर से लेकर कमर तक स्लिट थी और थाई पर एक बेल्ट थी। इसे देखकर कुछ लोगों ने नुसरत की तारीफ की तो कई इन्हें ट्रोल करने लगे। उनकी ड्रेस को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगी।