
पंकज त्रिपाठी OMG 2 में नजर आ रहे हैं फिल्म की सफलता के बीच एक्टर के पिता का निधन हो गया है
Pankaj Tripathi Father Death: ओह माय गॉड 2 (OMG 2) की कामयाबी के बीच फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के लिए बेहद दुखी करने वाली खबर आई है। पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बिहार के बेलसंड गांव में आखिरी सांस ली।
Pankaj Tripathi: पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि पंडित बनारस तिवारी को सांस की बीमारी थी। सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी पिता के बहुत करीब थे। पिता के जाने से वह बहुत दुख में हैं।
जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी पिता के निधन की खबर सुनते ही मुंबई से अपने गांव के लिए निकल गए हैं। पंकज त्रिपाठी रात 11 बजे तक अपने गांव पहुंच जाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता कभी भी किसी थिएटर में फिल्म देखने नहीं गए। घर पर भी वह तभी बेटे की फिल्में देखते थे, अगर कोई टीवी या कंप्यूटर पर दिखा देता था। कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने मां और पिता के लिए घर में टीवी लगवाया था।
पिता चाहते थे डॉक्टर बनें पंकज त्रिपाठी
वहीं 2018 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने।
Published on:
21 Aug 2023 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
