
OMG के एक सीन में अक्षय कुमार।
OMG 2 Box Office Collection: यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिकाओं वाली 'OMG 2' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में एक स्थिरता देखी जा रही है। बुधवार को रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की है। sacnilk ने बुधवार के ट्रेंड के आधार पर बताया है कि आज फिल्म की कमाई करीब 3 करोड़ रहेगी। इसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 123 करोड़ हो गया है।
'OMG 2' और 'गदर 2' एक ही तारीख में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई की। दूसरी ओर OMG2 ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और भारत में 100 करोड़ को वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिला है। जिसके चलते 13 दिन बाद भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं।
Published on:
23 Aug 2023 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
