29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2021: जोश और जज़्बे से भरे इन 10 देशभक्ति गानों के साथ मिलकर बनाए स्वतंत्रता दिवस को और भी स्पेशल

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्मी गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हर नागरिक के दिलों में जोश आ जाता है। बॉलीवुड के यह टॉप 10 ( patriotic songs) गाने हैं। देशभक्ति के यह गाने आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

4 min read
Google source verification
On Independence Day 2020 Bollywood Top 10 Patriotic Songs

On Independence Day 2020 Bollywood Top 10 Patriotic Songs

Independence Day 2021: नई दिल्ली। हर नागरिक के दिल में वतन के लिए कुछ कर गुज़रने का जज़्बा होता है। इस आजादी को पाने के पीछे के संघर्ष को याद कर आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती हैं, और गर्व से सिर ऊंचा हो जाता है। 15 अगस्त ( 15 August ) के दिन देशभर में आजादी के जश्न की धूम होती है। इस खास मौके पर उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ( Freedom fighters ) को याद किया जाता है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए भारत माता के लिए अपने प्राणों का त्याग कर दिया। सभी स्वतंत्रता सेनानियों के दिलों में देश के प्रेम और जज़्बे के लिए सभी उन्हें सलाम करते हैं। हिंदी सिनेमा ने भी अपनी ओर से ढेरों जज्बात और जज़्बे से भरे गीतों के जरिए अपना प्यार दिया है। आजादी के इस पर्व में आज हम आपको ऐसे ही लोकप्रिय देशभक्ति गीत ( Popular patriotic songs ) सुनाएंगे।

1. ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar ) द्वारा गाए गए देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी' हमेशा के लिए अमर है। गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं। यह गाना भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए बनाया गया था। जिसे पहली बार गायिका लता मंगेशकर नेशनल स्टेडियम में 27 जनवरी 1963 को गाया था।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2021 : भारत को कैसे मिली आजादी, जानिए स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

2. ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों'

आजादी के खास अवसर पर 1957 में रिलीज़ हुई फिल्म 'नया दौर' ( Naya Daur ) का गाना 'ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों' ( yeh desh hai veer jawano ka ) आज भी लोगों के दिलों में बसता है। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। मोहम्मत रफ़ी ( Mohammad Rafi ) और बलबीर ने इस गाने को अपनी आवाज़ दी। यह गाना मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ( Dilip Kumar ) और अजीत पर फिल्माया गया।

3. मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती

फिल्म 'उपकार' ( Upkaar ) 1967 में बनाई गई थी। इस फिल्म में अभिनेता मनोज कुमार ( Manoj Ku,ar ) मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म में मौजूद मेरे देश की धरती ( Mere desh ki dharti ) को गायक महेन्द्र कपूर ( Mahendra Kapoor ) ने अपनी आवाज़ दी थी। अपनी शानदार आवाज़ से उन्होंने हमेशा के लिए गाने को अमर कर दिया। सालों बाद भी इस गाने को पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2021 Sale: इस स्वतंत्रता दिवस पर उठाएं इन 3 ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मिलने वाले ऑफर्स का फायदा!

4. अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' ( Ab tumhare hawale watan sathiyo ) देशभक्ति गीत फिल्म हकीकत का है। इस फिल्म को जितना प्यार मिला। उससे कई ज्यादा इस गाने को मिला। सालों बाद भी इस गाने के बोल लोगों की जुंबा पर हैं। इस गाने को मोहम्मद रफ़ी ( mohammed rafi ) ने ही अपनी आवाज़ दी। वहीं मशहूर गीतकार कैफ़ी आज़मी ने इस गाने के लिरिक्स लिखें और गाया भी। गाने में हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता बलराज साहनी ( Balraj Sahani ), धर्मेद्र ( Dharmendera ) , संजय खान ( Sanjay Khan ) पर फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2021: 75 साल में गोल्ड ने दिया 52,000% रिटर्न, ऐसा रहा अब तक का सफर

5. दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए

1986 में आई फिल्म 'कर्मा' ( Karma ) सुपरहिट फिल्मों में से एक है। जितना पसंद दर्शकों ने फिल्म को किया। उतना ही प्यार फिल्म के गाने 'दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए' को भी मिला। मशहूर गीतकार आनंद बक्शी ने यह गाना लिखा था। गाने को मोहम्मद अज़ीज़ ( mohammad aziz ) और कविता कृष्णमूर्ति ( Kavita Krishnamurthy ) ने अपनी आवाज़ दी है।

6. संदेशे आते हैं

22 साल पहले रिलीज़ हुई 'बॉर्डर' ( Boder ) फिल्म का गाना संदेशे आते हैं। आज भी लोगों की जुंबा पर है। इस गाने ने इंडियन आर्मी के दिलों में अपनी जगह बनाई कायम की हुई है। इस गाने के बोले मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) ने लिख हैं।

7. तेरी मिट्टी

2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'केसरी' ( Kesari ) के गाने 'तेरी मिट्टी' (Teri Mitti ) ने सबकी आंखे नम कर दीं। गाने के बोल सुनकर हर एक नागरिक के दिल में देशभक्ति को जगाते हैं। सिंगर बी प्राक ने अपनी शानदार आवाज़ में गाया है। जिसने सबको दीवाना बना दिया है।

8. जय हो

स्लमडॉग करोड़पति ( Slumdog Millionaire ) फिल्म के गाने जय हो की धूम आज भी है। हर जीत का हिस्सा बनता है जय हो सॉन्ग। इस गाने को ए आर रहमान ( A R Rehman ), सुखविंदर सिंह ( sukhwinder singh ) ने अपनी आवाज़ से सजाया है।

संबंधित खबरें

9. वंदे मातरम

दिग्गज गायक ए आर रहमान ( A R Rehman ) ने 'वंदे मातरम' ( Vande Mataram ) गाने में अपनी आवाज़ से जोश भर दिया है। जिसे सुन हर भारतीय नागरिक झूम उठता है और वंदे मातरम के नारे लगाने लगाता है।

10. ऐ वतन ऐ वतन

फिल्मी 'राजी' ( Raazi ) का देशभक्ति गीत 'ऐ वतन ऐ वतन' ( Ae watan ) के बोल दिल को छू लेने वाले हैं। इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज़ दी है। वहीं शंकर एहसान लोय ने गाने में म्यूजिक दिया है। गाने को एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है।