
padman new song hu ba hu release
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पेडमैन का नया सांग रीलीज हो गया है। गाने का नाम है 'हू ब हू'।गाने के रीलीज होने के 1 घंटे के अंदर ही तकरीबन 30000 लोगों ने देख लिया। गाने में अक्षय और सोनम के बीच की केमेस्ट्री और फिल्म में उनके पूरे सफर को दिखाय गया है। गाने की शुरुवात अक्षय के एक डायलाग से होती है और फिर शुरु होता है अक्षय और सोनम का सेनटरी नैपकिन्स के बारे में जागरुकता फैलाने का सफर। गानें मेंं साफ दिख रहा है कि सोनम, अक्षय कुमार की उनके मुहिम में मदद कर रहीं हैं। वो अक्षय कुमार के साथ साथ गांव गांव जा रहीं हैं। लोगों से बात कर रही है। गाने के बोल हैं - जब एक हो राहें और एक हो मंजिल, मिल ही जाते है सफर में एेसे लोग जो होते हैं हू ब हू। इस गाने 'अमित त्रिवेदी'ने गाया एंव कम्पोज किया है। गानें के बोल 'कौसर मुनीर' ने लिखे हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म पेडमैन इस महीने 26 जनवरी को रीलीज हो रही है। काफी लंबे समय से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहें हैं। पैडमेन के ट्रेलर को पहले ही दर्शकों की काफी सराहना मिल चुकी है।ये फिल्म सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक की सुर्खियां बटोर चुकी है। माना जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म टाईगर जिन्दा है के सिनेमाघरों से उतरते ही इस फिल्म का धमाका शुरु हो जाएेगा। इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के साथ साथ राधिका आप्टे भी हैं। फिल्म की कहानी पद्मा श्री 'अरुणाचलम मुरुनगनांथम' पर आधारित है कि कैसे उन्होंने खुद के प्रयास से महिलाओं के लिए सैनटरी पैड्स बनाने वाली मशीन का निर्माण किया। फिल्म में अक्षय कुमार भी सेनेटरी पैड्स को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाते हुए नजर आएंगे।
फिल्ममेकर 'आर बाल्की' की इस फिल्म के जरिए सैनिटरी पैड्स को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है और साथ ही इसे लेकर होने होने वाली भ्रांतियों को दूर करने की कवायद है। वहीं फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार बार बार अपील कर रहे हैं कि यह यह बात दोहरा रहे हैं कि इस फिल्म को लड़कियों से अधिक लड़कों को देखना जरूरी है क्योंकि घर परिवार में वह इस चीज को लेकर सबसे अधिक हिचकिचाहट महसूस करते हैं।
Updated on:
04 Jan 2018 08:26 pm
Published on:
04 Jan 2018 11:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
