
Mahira Khan
Mahira Khan Instagram: फिल्म रईस से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। कुछ समय पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। इस शादी में उनका बेटा भी मौजूद था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने बच्चे की पहली झलक फैंस को दिखाई है। हर कोई हैरान हो रहा है कि शादी को अभी कुछ ही समय हुआ है और इतनी जल्दी बच्चा भी हो गया। पूरे सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि वह दूसरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी तो कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है। अब इस फोटो की सच्चाई भी सामने आ गई है।
माहिरा खान पाकिस्तान की फेमस अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के इंडिया में भी कई दीवाने हैं। अब माहिरा खान की पर्सनल लाइफ पर लोग कमेंट कर रहे हैं। माहिरा खान की एक फोटो सामने आई है इसमें वह नन्हे बच्चे को गोद में लिए हॉस्पिटल में लेटी हुई है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जबकि कई लोगों ने माना कि यह उनका दूसरा बच्चा हो सकता है। इसकी सच्चाई भी सामने आ गई है। बता दें, वायरल फोटो में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनका बेटा अजलान है, जो 15 सितंबर को 15 साल का हो गया। यह तस्वीर माहिरा ने अजलान के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह अस्पताल के गाउन में अपने नवजात शिशु को देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
बता दें, एक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी शादी सलीम करीम से की थी। ऐसे में उनके फैंस को फोटो देखकर लगा था कि वह दूसरी शादी के बाद मां बनी है। अब ये बात साफ हो चुकी है कि उनका एक ही बेटा है और उसी की बचपन की फोटो माहिरा ने शेयर की थी। फैंस इस बात से काफी खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि माहिरा को एक बार फिर मम्मी बनना चाहिए।
Published on:
18 Sept 2024 09:01 am
