बॉलीवुड

कौन है ये पाकिस्तानी लड़की? जो ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस कर रातों रात हुई मशहूर

इन दिनों इंस्टाग्राम समेत पूरे सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लड़की ने तहलका मचा रखा है। हर कोई उसे कॉपी करते हुए 'मेरा दिल ये पुकारे' (Mera Dil Yeh Pukare Aaja Song) गाने पर वीडियो बना रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो लड़की कौन है? तो चलिए हम बताते हैं।

less than 1 minute read
Nov 26, 2022
pakistani girl ayesha

इन दिनों जिधर देखो उधर एक ही गाना बजता सुनाई दे रहा है 'मेरा दिल ये पुकारे' (Mera Dil Yeh Pukare Aaja Song)। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इसके पीछे की वजह है एक पाकिस्तानी लड़की। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

गाने पर लड़की के रोमांटिक डांस मूव्स, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और अब लोग जानने के लिए आतुर हैं कि आखिर ये लड़की है कौन?

दरअसल, इस लड़की का नाम आयशा है और यह पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हैं। इसका डांस वीडियो पिछले सप्ताह वायरल हुआ था। इसमें वह लता मंगेशकर के एक पुराने गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही थीं।

यह भी पढ़ें- सरप्राइज देख बेकाबू हुए करण कुंद्रा

No data to display.

आयशा ने इस गाने पर डांस क्या किया, लोग तो उनके डांस स्टेप्स के कायल हो गए।

आयशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस डांस वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था 'मैं खुद से प्यार करती हूं और क्या आपको पता है कि मैं दूसरों की राय के बारे में बिल्कुल परवाह नहीं करती। इसलिए गलत कॉमेंट ना करें।'

हालांकि आयशा को खुद इंस्टाग्राम का शौक नहीं है। इंस्टाग्राम पर आयशा ने 14 पोस्ट शेयर किए हैं और उनके 404 हजार फॉलोअर्स हैं। हां वो टिकटॉक पर वो जरूर एक्टिव रही हैं।

Published on:
26 Nov 2022 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर