
arineeti chopra raghav chadha Engagement
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। दोनों की शादी के चर्चे जोरों पर है। पिछले दिनों दोनों के रोके को लेकर खबर सामने आई थी और दोनों की सगाई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की सगाई की डेट सामने आ गई है। दोनों इसी महीने सगाई करने वाले हैं।
आपको याद हो तो कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद से फैंस इसे लेकर नए अपडेट्स का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी सगाई को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसमें दोनों की सगाई की डेट का खुलासा हो गया है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति और राघव इसी महीने सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई को नई दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे से सगाई करेंगे। इस खबर से परिणीति के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि अब तक इसपर परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- लीक हुआ Shah Rukh Khan की Jawan का टीजर !
पिछले महीने खबर आई थी कि एक निजी कार्यक्रम में दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद परिणीति की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। फैंस का मानना था कि दोनों ने चोरी छिपे रोका कर लिया है।
वहीं खबर ये भी थी कि राघव और परणीति की शादी इस साल अक्टूबर में हो सकती है। शादी के कार्यक्रम शुरू करने से पहले दोनों अपने कामकाज खत्म कर लेना चाहते हैं। शादी को लेकर दोनों किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक़, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थीं तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा आरती में पहुंची कंगना रनौत
Published on:
02 May 2023 03:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
