6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पठान ब्लॉकबस्टर, 37वें दिन शाहरुख-दीपिका की मूवी ने की बम्पर कमाई

Pathan Box Office Collection Worldwide 37 Days: 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज लोगों के सिर से उतर ही नहीं रहा है। एक टिकट पर दूसरी टिकट फ्री के ऑफर ने सिनेमाघरों में सैलाब ला खड़ा कर दिया है। यही वजह है कि 37वें दिन भी पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इसके साथ ही शाहरुख-दीपिका की मूवी ने बम्पर कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है।

3 min read
Google source verification
pathaan37.jpg

Pathan Box Office Collection Worldwide 37 Days

Pathan Box Office Collection Days 37: पठान मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 37 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में भी करोड़ों की कमाई करना हर किसी हीरो की फिल्म की बस की बात नहीं। यह तो केवल किंग खान की ही फिल्म कर सकती है। चार सालों बाद बॉलीवुड में शाहरुख खान की वापसी कई तरह के इतिहास रचती नजर रही है। फिल्म का क्रेज लोगों के लिए बढ़ता जी रहा है। फिल्म की सक्सेस की वजह से ही शाहरुख खान ने अपने फैंस को थैंक्स करने के लिए वीकेंड पर यानी की 3 मार्च से 5 मार्च तक एक के साथ दूसरी टिकट फ्री का ऑफर शुरू कर दिया है। लेकिन यह ऑफर सिर्फ कुछ ही सिनेमाघरों में अवेलेबल है। फिल्म पठान की लगातार सक्सेस से फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को फायदा हुआ है। जहां एक ओर शाहरुख खान के फिल्मी करियर की अबतक की सबसे हिट और ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है पठान, तो वहीं दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के लिए पठान की सक्सेस कई सारे नए मौके लेकर आई है। दीपिका पादुकोण के पास कई बड़े प्रोजेक्ट की फिल्मे हैं। इसके साथ ही अब दीपिका 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर 2023 यानी की 95वें एकेडमी अवॉर्ड (Oscar95) में बतौर प्रेसेंटर बन हॉलीवुड स्टार द रॉक के साथ शो को होस्ट करेंगी। तो वहीं फिल्म पठान से जॉन अब्राहम का फिल्मी करियर फिर से दौड़ पड़ा है। चलिए जानते है कि 37वें दिन पठान ने कमाई के बॉक्स ऑफिस पर कितने झंडे गाड़े है।


फिल्म के निर्देशक और राइटर सिद्धार्थ आनंद हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। यह वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। पठान से पहले 2018 में फिल्म 'जीरो' में शाहरुख नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी। लेकिन फिल्म पठान की धमाकेदार और ताबातोड कलेक्शन के रिकॉर्ड्स किंग खान की सफलता की कहानी फिर से लिख चुके हैं। फिल्म पठान (Pathaan Box Office Day 37) में सलमान खान एक धमाकेदार कैमियो में नजर आए। फिल्म में शाहरुख खान ने एक रॉ फील्ड एजेंट का रोल निभाया है। अब जल्द ही शाहरुख फिल्म जवान, डंकी और डॉन 3 में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : जवान में शाहरुख खान के अलावा ये 3 बड़े सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल

पठान की सक्सेस को देखते हुए शाहरुख खान ने कुछ सिनेमाघरों में एक के साथ एक फ्री का ऑफर शुरू कर दिया है। आप बुक माई शो पर जाकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आपको सिर्फ पठान (Pathaan) कोड लिखना होगा। इसके बाद आपको एक पठान टिकट के साथ दूसरी पठान टिकट बिल्कुल फ्री मिल जाएगी।


(Pathan Box Office Collection) शाहरुख, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान (Pathan) ने 37वें दिन 75 लाख रुपए की कमाई की है, जोकि काफी बड़ा आकड़ा है। क्योंकि इतने दिनों के बाद तो किसी भी हीरो की फिल्म बॉक्स ऑफस पर नहीं चल पाती है। ऐसे में पठान की रिलीज के पूरे एक महीने बाद भी कमाई जारी है। यह वाकई में एक अजूबा है। लगता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ उनके फैंस की मन्नत (Mannat) काम आ रही हैं। जैसा की फिल्म रिलीज के वक्त देखने को मिला था। किंग खान के फैंस ने पठान के लिए मन्नत मांगी थी कि उनकी यह फिल्म सुपर डुपर हिट हो जाए। फिल्म की लगातार सक्सेस को देखते हुए यही लग रहा है कि उनके फैंस की दुआएं कबूल हो गईं हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 528.77 करोड़ रुपए हो गई है। शाहरुख की फिल्म ने 36वें दिन 71 लाख का कलेक्शन किया था। (Pathan Box Office Collection Worldwide) तो वहीं फिल्म का अबतक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1023 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण के हाथ लगीं 5 धमाकेदार मेगा बजट फिल्में