प्रीति जिंटा अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लगातार सभी मैच में शामिल हुई हैं। अब जब उनकी टीम फाइनल मैच खेल रही हैं तो उससे पहले उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया है और एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। प्रीति जिंटा ने लिखा, “हमारे डायनेमिक सरपंच श्रेयस अय्यर, हमारे पैशियेनेट कोच रिकी पोंटिंग और पूरे कोचिंग स्टाफ और PBKS के सभी लोगों के नेतृत्व में एक सुपर टीम के एफर्ट के बाद, पंजाब किंग्स आईपीएल के फाइनल में पहुंची है और सभी मुस्कुरा भी रहे हैं। इस फाइनल को पॉसिबल बनाने के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल और मार्को जेनसन का जिक्र किए बिना आज का दिन अधूरा ही रहेगा, एक और खेल बाकी है ... बस जीतना है, आईपीएल 2025. साड्डा पंजाब, टिंग!"