2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raha Kapoor की क्यूटनेस के फैन हुए लोग, मौसी की गोद में दिखाई दी आलिया भट्ट की लाड़ली

राहा कपूर अपनी मौसी शाहीन भट्ट के साथ स्पॉट हुईं। इस स्टार किड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Apr 29, 2024

raha kapoor captured with shaheen bhatt

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा जब भी स्पाॅट होती हैं उनकी तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में राहा कपूर को उनकी 'मौसी' शाहीन भट्ट के साथ सोनी राजदान के घर जाते हुए देखा गया। वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शाहीन भट्ट के साथ दिखीं राहा कपूर

वीडियो में, राहा को उनकी मौसी शाहीन की गोद में देखा जा सकता है। इसमें राहा लाइट ब्लू कलर की फ्रॉक और दो चोटियों में बहुत क्यूट लग रही हैं। इतना ही नहीं राहा इस दौरान पैप्स को बड़ी-बड़ी आखों से टुकुर-टुकुर देखती हुई भी नजर आईं। अब राहा का ये क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Deepika Padukone को क्यों किया जा रहा ट्रोल?


राहा अपनी क्यूटनेस से फैन का जीत लेती हैं दिल

रणबीर और आलिया ने बीते साल क्रिसमस के मौके पर पहली बार पैपराजी को राहा की झलक दिखाई थी। इसी के साथ लोगों ने राहा की आंखों की दादा राज कपूर से तुलना भी की। इसके बाद भी कई बार राहा को पापा रणबीर की गोद में स्पॉट किया गया। इसके अलावा वो अपने कजिन भाई जहांगीर के बर्थडे में भी नजर आई थीं। इतना ही नहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में राहा ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद राहा कई मौकों पर अपनी मां आलिया भट्ट के साथ भी नजर आ चुकी हैं।