बॉलीवुड

भगवा रंग पहने Taimur Ali Khan गौ सेवा करते हुए आए नज़र, चंद मिनटों में वायरल हुई तस्वीरें

सोशल मीडिया पर फिर छाए तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) गौ सेवा करते हुए कैमरों में कैद हुए तैमूर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

2 min read
Pictures Of Taimur Ali Khan Feeding Cows went viral

नई दिल्ली। स्टार किड्स की बात करें तो सबसे पहला नाम सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) के बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) ही आता है। सोशल मीडिया पर तैमूर की हर तस्वीर और वीडियोज झट से वायरल हो जाती है। वहीं कुछ समय पहले ही तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसने सबका दिल जीत लिया।

सामने आई तस्वीरों में तैमूर अपने गेट के बाहर खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही वह अपने नन्हे हाथों से गाय को चारा खिलाते हुए और गौ सेवा करते हुए नज़र आए। तैमूर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही नहीं तस्वीरों में तैमूर की आउटफिट भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। गौ सेवा के दौरान तैमूर भगवा रंग के कपड़ें पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने भगवा रंग की टी-शर्ट पहनी है। जिस पर खुले मुंह का मगरमच्छ बना हुआ है। इसी के साथ ब्लैक रंग की शॉर्ट्स पहनी है। वहीं मुंह पर तैमूर ने मास्क भी पहना हुआ था।

गौ माता को चारा खिलाते हुए तैमूर की यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं। करीना कपूर खान दूसरी पर प्रेग्नेंट ( Kareena Kapoor Pregnant ) हैं। वह अक्सर डॉक्टर के पास चेकअप पर जाते हुईं स्पॉट होती हैं। इन दिनों करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह तैमूर संग तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं।

Published on:
15 Jan 2021 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर