करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Kareena Kapoor Khan Instagram ) पर तैमूर की एक तस्वीर स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में तैमूर अपने दोस्त संग खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। वह ब्लू कलर की व्हेल पर बैठे हैं। जिसमें उनके पीछे उनके दो दोस्त बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों के ही चेहरों पर क्यूट सी स्माइल है। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि- हैप्पी बर्थडे शिवान। तुम्हें बिग हग। करीना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही इसे काफी पसंद किया है।