5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेट पर लीक होने से पहले इस एक्टर के बेटे के पास थीं अक्षरा हासन की प्राइवेट तस्वीरें!

अक्षरा ने प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के बाद रविवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
2 min read
Google source verification
akshara haasan

akshara haasan

साउथ सुपरस्टार और पॉलिटिशियन कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन की हाल ही में कुछ प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई थीं। जिसके बाद अक्षरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब इस केस में एक नई अपडेट सामने आ रही है। वर्सोवा पुलिस के अनुसार अक्षरा ने अपनी ये निजी तस्वीरें पूर्व दिग्गज अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी के साथ शेयर की थीं। जिसे लेकर अब तनुज से पूछताछ की जा सकती है।

गौरतलब है कि अक्षरा ने प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के बाद रविवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि यह तस्वीरें किसने लीक की उऩ्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं खबरें हैं कि अक्षरा और तनुज रिलेशनशिप में रह चुके हैं और 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अक्षरा ने बताया है कि उन्होंने अपने एक बेहद नजदीकी दोस्त के साथ ही ये तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि मुंबई मिरर के अनुसार तनुज का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई भी तस्वीर नहीं है।

केस से जुड़े एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार तनुज से एक-दो दिनों के अंदर पूछताछ की जा सकती है। पुलिस अधिकारी का कहना है, 'अक्षरा साल 2013 तक आईफोन 6 इस्तेमाल कर रही थीं जिसमें ये सारी तस्वीरें मौजूद थीं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन तस्वीरों को 2013 में तनुज के साथ शेयर किया गया था। संभव है कि अब उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा जाए।'

बता दें कि साल 2013 में फिल्म 'लव यू सोनियो' से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले तनुज का कहना है कि पुलिस ने उनसे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मेरे पास इस तरह की कोई तस्वीर कभी थी ही नहीं।' साथ ही उनके प्रवक्ता ने बताया कि तनुज और अक्षरा आज भी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे, साथ ही वह जांच में पूरा सहयोग देने के लिए भी तैयार हैं।

बताते चलें कि अक्षरा ने अपनी तस्वीरों के लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि वह इस मामले की तह तक जाएंगी। उन्होंने लिखा, 'यह बेहद दुखद है कि एक समय जब पूरा देश #MeToo मूवमेंट में जाग रहा है, वहां तब भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो एक युवा लड़की की प्राइवेट तस्वीरें दुनिया की नजरों के सामने सिर्फ इसलिए लाते हैं क्योंकि इससे उन्हें मजा आता है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग