21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ की तारीफ करने पर प्रकाश राज ने अल्लू अर्जुन- महेश बाबू पर कसा तंज, बोले- जिम्मेदारियों का बोझ…

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। आम जनता से लेकर साउथ के सितारें भी इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। बस यही बात प्रकाश राज को हजम नहीं हुई। उन्होंने अल्लू अर्जुन और महेश बाबू पर तंज कसा है।

2 min read
Google source verification
Prakash Raj Dig On Allu Arjun mahesh babu he after praised Dhurandhar 2 said big Burden of Responsibilities

धुंरधर 2 को लेकर प्रकाश राज का तंज

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है, लेकिन इसके साथ ही विवादों का सिलसिला भी थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ फिल्म ने महज दो दिनों में देशभर में 226 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं दूसरी तरफ दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने उन साउथ सुपरस्टार्स को आड़े हाथों लिया है जो इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रकाश राज का मानना है कि इन सितारों पर फिल्म की तारीफ करने के लिए 'दबाव' बनाया गया है।

धुरंधर 2 की तारीफ कर बुरे फंसे अल्लू अर्जुन-महेश बाबू (Prakash Raj Dig On Allu Arjun after praised Dhurandhar 2)

अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक अनोखा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके घर के एक कोने में पुराना रेडियो बज रहा है, जिस पर गाना चल रहा है- "अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं"। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "मैं 'धुरंधर' से बहुत दूर... क्या आप भी? बस पूछ रहा हूं।" प्रकाश राज यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक अन्य यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें लिखा था कि अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू जैसे साउथ के बड़े सितारों ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की है, जबकि बॉलीवुड के सितारे अभी तक चुप हैं। इस पर तंज कसते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "लगता है जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक भी पहुंचने लगा है।" उनके इस बयान का साफ इशारा है कि साउथ के कलाकारों को एक 'ड्यूटी' की तरह फिल्म की तारीफ करने के लिए कहा गया है।

रामगोपाल वर्मा ने की थी फिल्म की तारीफ (Ram Gopal Verma On Dhurandhar 2)

विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'धुरंधर 2' साउथ सिनेमा के उस दबदबे को खत्म कर देगी जो पिछले कुछ सालों से हिंदी बेल्ट पर छाया हुआ है। हालांकि, फिल्म पर 'प्रोपेगेंडा' फैलाने के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। फिल्म के कुछ डायलॉग्स और नोटबंदी को दिखाने के तरीके पर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। जहां एक्ट्रेस राम्या स्पंदना ने इसे 'अंधराष्ट्रवाद' करार दिया, वहीं मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी निर्देशक आदित्य धर पर निशाना साधते हुए उन्हें एक खास पार्टी का प्रचारक बताया था।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की दहाड़

तमाम आलोचनाओं और विवादों के बावजूद 'धुरंधर 2' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदारों को काफी सराहा जा रहा है। प्रकाश राज, जो अक्सर मौजूदा सरकार और उनकी नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं, उनके इस ताजे हमले ने साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह है कि प्रकाश राज के इस 'जिम्मेदारी' वाले कमेंट पर साउथ के सुपरस्टार्स क्या प्रतिक्रिया देते हैं।