
me too
देश में #MeToo कैंपेन अब भी पूरे चरम पर है। इसमें एक के बाद कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। अब एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 'जॉनी गद्दार' एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी साझा करते हुए कहा है कि साजिद खान ने उनके सामने गंदी हरकत की जिसके बाद वह रोते हुए घर गई थीं।
प्रियंका ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा, 'साजिद खान ने उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया था। साजिद के असिस्टेंट ने मैसेज में लिखा था कि बिकनी में सहज महसूस करना। ऑडिशन में मांग के अनुरुप वह कपड़े पहन कर गई थीं।' एक्ट्रेस ने बताया, 'साजिद खान वहां कमरे में आए और सोफे पर बैठ गए। बैठते ही उन्होंने अपनी पैंट उतारी और गंदी हरकत करने लगे। गंदी हरकत करते हुए उन्होंने जो बात कही वो बेहद शर्मनाक थी। उन्होंने कहा कि तुम्हें देखकर अगर मुझे मजा नहीं आएगा तो दर्शकों को कैसे आएगा। उनकी इस हरकत से मैं हैरान रह गई और घबराहट में मेरे आंसू निकल गए। मैं वहां से रोते हुए अपने घर वापस लौटी।'
प्रियंका ने अनुराग कश्यप और सौमिक सेन से भी अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सौमिक एक फिल्म की मेकिंग के दौरान उनसे एक्स्ट्राफ्रेंडली होने की कोशिश करते रहे और यहां तक कहा कि वो मेरे साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर करना चाहते हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप ने भी शराब के नशे में उनपर भद्दे कमेंट्स पास किए थे। बता दें कि प्रियंका बोस ‘जॉनी गद्दार’, ‘गुजारिश’, ‘लव, सेक्स और धोखा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Published on:
25 Oct 2018 02:44 am
