
nick jonas and Priyanka
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। वहीं दोनों आज यानी की 2 दिंसबर को हिंदू रीति रिवाजों से शादी करेंगे। दोनों की शादी में शिरकत करने के लिए मेहमानों का सिलसिला चालू है।
लाइव अपडेट्स
प्रियंका ने पोस्ट की संगीत सेरेमनी की फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीनत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ देसी गर्ल ने समारोह का एक वीडियो भी शेयर किया। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इसकी शुरुआत दोनों परिवार के बीच म्यूजिक और डांस कॉम्पिटीशन से हुई। लेकिन, आखिर में सभी ने प्यार बांटा। हर परिवार अपने डांस और संगीत के जरिए हमारे प्यार की कहानी बता रहा था। हम दोनों प्यार और सम्मान के काफी खुश हैं। इस शानदार शाम की यादें ताउम्र हमारे साथ रहेगी।'
प्रियंका निक ने खेला क्रिकेट मैच
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें निक और प्रियंका अपने करीबियों के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के करीबियों के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें एक तरफ दुल्हे की टीम रही तो वहीं दूसरी तरफ दुल्हन की टीम। वहीं एक फोटो में निक जोनस शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
परिणीति ने किया निक का फैमिली में स्वागत
प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपने परिवार में निक जोनस का स्वागत किया है। उन्होंने अपने Twitter Account पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- निक जीजू फैमिली में अापका स्वागत है।
सास ने दिया खास तोहफा
प्रियंका चोपड़ा को उनकी सास डेनिस जोनस ने खास तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका को उऩकी सास ने इयररिंग्स गिफ्ट मे दिए हैं। इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है।
घोड़ी चढ़ेगें निक
Vogue मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार निक जोनस, घोड़ी पर चढ़कर अपने करीबियों के साथ बारात पहुंचेगे।
लाल रंग का लहंगा पहनेंगी प्रियंका:
जहां प्रियंका ने कैथोलिक रिवाजों के अनुसार हुई शादी में राल्फ लॉरेन का गाउन पहना। वहीं निक जोनस ने इस मौके पर ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। बताया जा रहा है कि रविवार को निक और प्रियंका हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेंगे। इस शादी में प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहने वाली हैं।
पत्रकारों से हुई हाथापाई:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका-निक की शादी में पत्रकारों से हाथापाई हुई। पत्रकारों से यह हाथापाई प्रियंका-निक के सुरक्षा गार्ड्स ने की। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार वेन्यू से कुछ दूर पर शादी को कवर कर रहे पत्रकारों और वहां मौजूद गार्ड्स के बीच हाथापाई हुई है। ये गार्ड्स प्रियंका की शादी की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।
संगीत सेरेमनी में बजे बॉलीवुड के हिट गाने:
शुक्रवार को प्रियंका की संगीत सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर जमकर धमाल हुआ। इस सेरेमनी में निक ने बॉलीवुड सॉन्ग 'बॉम डिगी डिगी बॉम' पर डांस किया। रिपोर्ट के अनुसार संगीत में निक और प्रियंका की लव स्टोरी को स्टेज पर दिखाया गया और दोनों परिवारों ने उस पर डांस भी किया।
अर्पिता-परिणीति बनीं ब्राइड मेड्स:
प्रियंका की जिंदगी के इस खास पल पर उनकी दोस्त अर्पिता और बहन परिणीति भी मौजूद थीं। अर्पिता और परिणीति प्रियंका के लिए ब्राइड मेड्स बनीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट भी कराएंगे।
प्रियंका ने पहना राल्फ लॉरेन का गाउन:
मीडिसया रिपोर्ट्स के अनुसार कैथोलिक रीति रिवाज से शादी के दौरान प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गाउन पहना। वहीं निक जोनस ने इस मौके पर ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। इस परंपरा के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। शादी के बाद निक ने प्रियंका को गोद में उठा लिया और फिर दोनों ने डांस भी किया।
कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने राजस्थान के जोधपुर में कैथोलिक रीति रिवाज से शादी की। बता दें कि ये दोनों दो रिति रिवाजों से शादी करेंगे। प्रियंका और निक हिंदू परंपरा के अनुसार भी शादी करेंगे। बता दें कि इस शादी को काफी प्राइवेट रखा है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को किसी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाहर के किसी भी व्यक्ति को पैलेस में जाने की इजाजत नहीं है।
Published on:
02 Dec 2018 02:36 pm
