6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में अबू और संदीप की ब्राइडल ड्रेस पहनेंगी प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक अगले महीने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे।
2 min read
Google source verification
priyanka chopra red hot dress cost will blow your mind

priyanka chopra red hot dress cost will blow your mind

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक अगले महीने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। प्रियंका ने अपनी शादी के लिए अपने करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को इनवाइट किया है। जिसमें रोशन्स, संजय लीला भंसाली, करण जौहर, रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा सहित अनेक सेलिब्रेटी शामिल हैं।

खान्स सुपरस्टार्स और अक्षय की उम्मीदें कम
खान्स सुपरस्टार्स और अक्षय कुमार के शामिल होने की उम्मीदें कम ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस की साइड से अधिक लोगों शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका का परिवार और उनकी कजन बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल होंगी। इंडस्ट्री से प्रमुख रूप से ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन शादी में जरूर शामिल होंगे।

अबू और संदीप डिजाइन करेंगे ब्राइडल ड्रेस

हाल ही सम्पन्न हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की गई ड्रेस पहनीं थी, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका अपनी शादी में अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की गई ब्राइडल ड्रेस पहनेंगी।

शेरवानी पहनेंगे निक
प्रिंयका के होने वाले पति निक जोनस अपनी शादी में एक पारंपरिक हिंदू दूल्हे के रूप में शेरवानी में नजर आएंगे। हालांकि, अब तक निक की दूल्हे की ड्रेस के डिजाइनर का खुलासा नहीं किया गया है। टाइट सिक्योरिटी के बीच शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी। खबर तो यह भी है कि प्रेस और मीडिया को दूल्हे और दुल्हन की तस्वीरें लेने का मौका दिया जाएगा, लेकिन शादी के वेन्यू के बाहर।

तैयारियों के लिए जोधपुर पहुंची मधु चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका की मां अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधपुर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका इस दौरान पुरानी दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंकÓ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी निर्देशक सोनाली बोस है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग