
Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह अपनी बात से सामने वाले को बोलती बंद कर देती हैं। कई बार उन्हें प्यार के साथ आलोचनाओं की सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका से एक प्रोग्राम में पाकिस्तानी लड़की ने चिल्लाते हुए सवाल किया। इसके बाद देसी गर्ल ने उसे करारा जवाब दिया।
एक पाकिस्तानी ने लाइव इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला उठी और प्रियंका के एक ट्वीट पर सवाल उठाने लगीं, जिसमें प्रियंका ने भारतीय सेना के लिए 'जय हिंद' लिखा था। बताया जा रहा है कि यह महिला पाकिस्तान की रहने वाली हैं। पाक महिला ने प्रियंका से कहा, 'आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए... एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है।' इसके बाद प्रियंका चोपड़ा उसके चुप होने का इंतजार किया और फिर आराम से इसका करारा जवाब दिया।
इस पर प्रियंका ने कहा, 'मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध को मैं बहुत ज्यादा पसंद नहीं करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है। मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। जिस तरफ अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं.... लड़की, चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।'
बता दें कि प्रियंका के इस जवाब की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। यूजर्स देसी गर्ल के जवाब से खुश हैं। यूजर्स ने पाकिस्तानी महिला को अच्छा जवाब दिया और देशभक्ति की बात के लिए अलग अलग टिप्पणी कर रहे हैं।
Updated on:
12 Aug 2019 09:57 pm
Published on:
12 Aug 2019 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
