1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, बताया बिकिनी और बिंदी का कनेक्शन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो के जरिए उन्होंने बताया बिकिनी और बिंदी में कनेक्शन बताया।

3 min read
Google source verification
priyanka_chopra_bikini_photo.jpg

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। वायरल हो रही इस फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पर कैप्शन लिखकर शरम को लेकर अपनी सोच जाहिर की है।

'शर्म, उसके बारे में कभी नहीं सुना'
प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर तब की है जब वह अपने करियर के शुरूआती दौर में थीं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने वाइट बिकिनी पहनी हुई है। कैमरे पर स्टाइल में पोज दे रहीं प्रियंका, खुले बालों में काफी चार्मिंग लग रही हैं। हालांकि उस समय और अब के लुक में काफी फर्क आ चुका है। थ्रोबैक फोटो में प्रियंका काफी पतली-दुबली नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,'शर्म, उसके बारे में कभी नहीं सुना।' साथ ही उन्होंने #BindisAndBikinis हैजटैग यूज किया है। फोटो शेयर होने के करीब 5 घंटे में ही इस पर दुनियाभर से 14 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सामने आई प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें, बेहद आलीशान है ‘सोना’

ओपेरा विन्फ्रे से इंटरव्यू
प्रियंका इन दिनों कई अन्य कारणों से भी चर्चा में हैं। हाल ही उन्होंने अमेरिकी टीवी प्रजेंटर ओपेरा विन्फ्रे को इंटरव्यू दिया है। इसमें हुए खुलासों के चलते एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने स्कूली दिनों में हुए नस्लभेद के अनुभवों को शेयर किया। इसके अलावा इसमें निक जोनस से शादी, धार्मिक विश्वास, बुक 'अनफिनिश्ड', पिता की बीमारी में असहाय होने और उनसे जुड़ी यादों, वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड जीतना सहित कई विषयों पर बात की। एक्ट्रेस को इस्लाम के बारे में साझा किए गए अनुभव पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: पिता के मस्जिद में गाने के बारे में बताकर प्रियंका हुईं ट्रोल

न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट
न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट शुरू करने की खबर के चलते भी प्रियंका सुर्खियों में बनी रहीं। इस शानदार 'सोना न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट' में टकीला गोलगप्पे, समोसे और डोसा सर्व किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। रेस्टोरेंट के इंटीरियर और मैन्यू की फोटोज भी शेयर की जा रही हैं। बताया जाता है कि इस रेस्टोरेंट का इंटीयिर एक्ट्रेस ने खुद डिजाइन किया है।

किताब में किए खुलासे
प्रियंका ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में अपने जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। इसे लेकर भी एक्ट्रेस खबरों में रहीं। 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका ने बताया है कि करियर की शुरूआत में उन्हें एक सॉन्ग करने को कहा गया जिसमें अपने कपड़ों को धीरे-धीरे उतारने का सीक्वेंस था। सॉन्ग के लम्बा होने के चलते एक्ट्रेस ने निर्देशक को सुझाव दिया था कि वह बहुत सारे कपड़े पहनेगी, जिससे अंग प्रदर्शन बहुत फास्ट नहीं हो पाएगा। इस निर्देशक ने स्टाइलिस्ट से फोन पर कहा था कि जो भी हो, पेंटिज दिखनी चाहिए। नहीं तो, लोग मूवी देखने क्यों आएंगे। इसके अलावा अपने जीवन से जुड़ी कई अहम जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी किताब में दी है।