4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप के उपनेता पद से छुट्टी के बाद राघव चड्ढा को मिला ‘साली’ प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, परिणीति के पति को यूं किया चीयर

Priyanka Chopra Supports Raghav Chadha After Aap Ousting: राघव चड्ढा को हाल ही में राज्य सभा से आप के उपनेता पद से हटाया जा चुका है। इसी बीच उनके वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्शन दिया है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra Supports Raghav Chadha After Aap Ousting

Priyanka Chopra Supports Raghav Chadha After Aap Ousting (सोर्स- एक्स)

Priyanka Chopra Supports Raghav Chadha After Aap Ousting: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के फैसले के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी राघव चड्ढा के समर्थन में प्रतिक्रिया देकर इस मुद्दे को और चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये समर्थन तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक तथा फिल्मी गलियारों में बहस का विषय बन गया है।

राघव चड्ढा का वीडियो बना चर्चा का केंद्र (Priyanka Chopra Supports Raghav Chadha After Aap Ousting)

राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने संसद के भीतर उठाए गए कई जनहित के मुद्दों को एक साथ प्रस्तुत किया। इस वीडियो में शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ती दूरी, 'वन नेशन-वन मेडिकल ट्रीटमेंट' की जरूरत, मजदूरों के वेतन से जुड़े इंडेक्सेशन का मुद्दा और स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग जैसे विषय शामिल थे।

वीडियो साझा करते हुए राघव ने केवल तिरंगे का इमोजी पोस्ट किया, जिसे कई लोगों ने एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देखा। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि 'उन्हें चुप कराया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता।'

प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया ने बढ़ाया मामला (Priyanka Chopra Supports Raghav Chadha After Aap Ousting)

इस वीडियो पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में तालियां और समर्थन जताने वाले इमोजी पोस्ट किए। माना जा रहा है कि यह उनके समर्थन का संकेत है। खास बात यह है कि राघव चड्ढा की शादी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से हुई है, जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। ऐसे में प्रियंका की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।

पार्टी के फैसले के पीछे क्या कारण बताए जा रहे हैं?

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में उपनेता पद पर राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह फैसला संगठनात्मक बदलावों के तहत लिया गया है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि हाल के महीनों में राघव चड्ढा की पार्टी की कुछ प्रमुख रणनीतिक गतिविधियों में सीमित भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे थे। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी दूरी का परिणाम हो सकता है।

सोशल मीडिया पर मिला लोगों का भी समर्थन

राघव चड्ढा को सिर्फ प्रियंका चोपड़ा का ही नहीं बल्कि कई अन्य लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी उनके समर्थन में बयान देते हुए कहा कि भविष्य में यदि वे नई राजनीतिक पहल करते हैं तो लोग उनके साथ खड़े होंगे।

इस पूरे घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में राघव चड्ढा की राजनीतिक भूमिका किस दिशा में आगे बढ़ती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग