
priyanka chopra nick jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा priyanka chopra और निक जोनस nick jonas पॉवरफुल कपल्स में से एक है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी काफी खबरों में रहती है। इसकी वजह है दोनों की आपस में कैमेस्ट्री। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो साल हो चुके हैं। निक जोनस संग वह बहुत खुश हैं। दोनों की लव-स्टोरी Love story काफी इंट्रस्टिंग भी है। दोनों सोशल मीडिया से लेकर किसी भी पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को अटेंशन देने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर भी दोनों अपनी पर्सनल फोटोज शेयर करते रहते हैं और अपनी लाइफ के बारे में अपने फैंस को बताते रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका का बर्थडे काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। इसलिए प्रियंका ने उनके लिए एक थैंक्यू नोट thank you note लिखा है। साथ ही दोनों की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका और निक एक दूसरे को किस करते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। यह एक मिरर सेल्फी फोटो है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताया कि आज उनकी दूसरी प्रपोजल एनिवर्सरी है। आज से दो साल पहले निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। देसी गर्ल ने इस खास मौके पर अपने पति के साथ फोटो शेयर की है। साथ ही इस फोटो के साथ उन्होंने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। इसमें लिखा है- 'मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले इस दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन मैं उसके बाद से हर रोज हर वक्त हां कहती हूं। इस वक्त में आपने इस वीकेंड को इतना अविश्वसनीय रूप से यादगार बना दिया। हर समय मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं! आई लव यू निक जोनस।'
इस पोस्ट पर निक जोनस ने कॉमेंट करते हुए लिखते हैं कि शुक्रिया मुझे हां कहने के लिए। मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं, ब्यूटीफुल। आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमरीका में घर पर होम क्वारंटाइन्ड हैं। दोनों ही परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका अपने फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं और उनके साथ लाइव चैट करती रहती हैं।
Published on:
20 Jul 2020 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
