
Pushpa 2 Postponed
Pushpa 2 Postponed: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मेकर्स के सामने पर कई चुनौतियां आ रही है। जिस वजह से 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग और क्रिएटिव को लेकर कुछ काम बाकी रह गया है जिसे खत्म करने में 1 महीने का समय और लग सकता है।
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। फैंस पार्ट 2 का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे है और अब कहा जा रहा है कि ये इंतजार और लंबा हो सकता है। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार फिल्म में किए गए VFX के काम से खुश नहीं हैं। कई ऐसी चीजें रह गई हैं, जिसकी वजह से रिलीज डेट टल सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स डेडलाइन पर चल रहे हैं और जितना जल्दी हो सके काम को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। अगर इस काम में कही भी दिक्कत आई तो फिल्म 15 अगस्त तक रिलीज नहीं हो पाएगी। साथ ही सुकुमार ने अपनी पहली फिल्म को याद करते हुए बताया था कि 'पुष्पा' फिल्म की रिलीज से पहले भी कई समस्या आई थी, पर वह फिल्म भी रिलीज डेट पर ही रिलीज की गई थी। 'पु्ष्पा 2' का बजट 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है इसे पूरा करने में डायरेक्टर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। हर मामले में फिल्म को अपना बेस्ट देना जरूरी है। जब तक डायरेक्टर फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट नही होंगे तब तक इस बात की गुंजाइश कम है कि फिल्म रिलीज होगी।
Published on:
13 Jun 2024 09:53 am
