5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिनेमाघरों से नदारद हुई फिल्म! ‘रेस 3’ पर भारी पड़ी रणबीर की ‘संजू’!

पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' की कमाई करने रफ्तार पर तकरीबन ब्रेक लग चुका है
2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jul 15, 2018

sanju race 3

sanju race 3

पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'रेस 3' की कमाई करने रफ्तार पर तकरीबन ब्रेक लग चुका है। फिल्म ने अब तक 303 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं संजू सिर्फ '16' दिनों में ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। उम्मीद है कि इस वीकेंड को संजू रेस ३ को भी पीछे छोड़ देगी।

द स्काई इज पिंक' में काम करने के साथ ही प्रियंका करने जा रही नया रिकॅार्ड कायम, किसी एक्ट्रेस ने नहीं किया आजतक

कहानी
'रेस 3' की कहानी एक परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है। शमशेर सिंह (अनिल कपूर) इस परिवार के हैड ऑफ दी फैमिली हैं। शमशेर हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं, जिस कारण उनके कई सारे दुश्मन बन जाते हैं। इन दुश्मनों से शमशेर सिंह को बचाने के लिए उनके कुछ वफादार लोग भी उनके साथ रहते हैं, जो अपनी जान देकर भी अपने बॉस की रक्षा करने का वादा देते हैं। उन्ही में से एक हैं सिकंदर यानि सलमान खान।

अपना गाना हिट कराने के लिए ये टोटका अपनाती हैं फराह, आजतक नहीं हुईं फेल...

शमशेर सिंह के दो बच्चे हैं जिनका नाम संजना (डेजी) और सूरज (साकिब) है। यह दोनों पिता के वफादार सिकंदर से बहुत चिढ़ते हैं, इसका कारण परिवार की जायदाद है। असल में सिकंदर, शमशेर के बड़े भाई का बेटा होता है। बड़े भाई की मौत के बाद सिकंदर की मां शमशेर के साथ शादी कर लेती हैं। इतना ही नहीं मरते समय सिकंदर की मां अपनी जायदाद के दो हिस्से कर देती है; एक हिस्सा सिकंदर के हाथ आता है और दूसरा हिस्सा संजना-सूरज में बंटता है। संजना और सूरज इसी बात से चिढ़ते हैं कि जब घर के मुखिया उनके पिता हैं तो फिर जायदाद का आधा हिस्सा सिकंदर को क्यों जा रहा है ?

बेपनाह में जेनिफर को देख करण ने की उनकी खूबसूरती की तारीफ, क्या आज भी करते हैं प्यार?

वहीं इस फिल्म में बॉबी देओल यश का किरदार निभा रहे हैं। वह भी शमशेर के इस बिजनेस का हिस्सा है। फिल्म के इंटरवल तक संजना और सूरज यह प्लान बनाते हैं कि सिकंदर और यश को आपस में लड़ा दिया जाए को फिर पूरी जायदाद हथिया ली जाए। इसके लिए वो जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) को दोनों के बीच में हड्डी की तरह डाल देते हैं। लेकिन फिर जो ट्विस्ट आता है वह देखने लायक है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग