बॉलीवुड

जल्द होने वाली है परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई ! दोनों के परिवार ने की मुलाकात, तैयारी शुरू

Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन इनसे जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वो अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही शादी करन वाली हैं।

2 min read
Mar 26, 2023
raghav chadha and parineeti chopra engagement

Raghav Chadha Parineeti Chopra Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि ये सोशल मीडिया पर हल्ला काटे रहती है। ये कहीं भी जाती हैं कैमरे इनके पीछे पीछे होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया हालांकि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं, उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी थे। वैसे ये पहली बार नहीं था जब दोनों को साथ देखा गया हो इससे पहल दोनों डिनर डेट पर साथ देखे गए थे। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई जल्दी ही हो सकती है। एक रिपोर्ट में कपल से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हाल में उनके फैमिली मेंबर्स के बीच उनकी शादी को लेकर डिस्कशन शुरू हुआ है। इसके बाद ही दोनों डिनर पर गए थे।

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है कि जल्दी ही उनकी रोका सेरेमनी को लेकर औपचारिक घोषणा हो सकती है। सूत्र ने ये भी कहा कि 'अभी तक कोई फॉर्मल सेरेमनी नहीं हुई है। लेकिन परिवारों के बीच इसे लेकर डिस्कशन चल रहा है। जल्दी ही कोई सेरेमनी होगी। दोनों परिवार उन्हें साथ देखकर खुश हैं। लेकिन दोनों ही अपने-अपने शेड्यूल्स में व्यस्त हैं, जिसके चलते किसी भी सेरेमनी के लिए डेट निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। सेरेमनी काफी छोटे स्तर पर होगी, जिसमें करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे।"

यह भी पढ़ें- प्रोमोशन के दौरान फैन ने रखा ऐसी जगह हाथ कि तिलमिला गईं तब्बू

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) दोनों को हाल ही में एक रेस्टोरेंट में आते जाते स्पॉट किया गया था। दोनों ने साथ में लंच किया। इससे पहले भी दोनों को डिनर पर साथ देखा गया था।

कैसे हुई थी मुलाकात-

रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक़, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थीं तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान 2' से कटा करीना कपूर का पत्ता

Published on:
26 Mar 2023 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर