
Housefull 4
बॉलीवुड की खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्षय अपनी इस फिल्म को प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक पूरी ट्रेन बुक कराई है। इस ट्रेन में सेलेब्रिटी और मीडिया के लोग यात्रा करेंगे। यह ट्रेन बुधवार 16 अक्टूबर को 3 बजे दिन में मुम्बई सेंट्रल से चलेगी। 17 अक्टूबर गुरुवार को यह ट्रेन दिन में 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। अभिनेता 8 डब्बों की ट्रेन से अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन कई राज्यों और महत्वपूण जिलों मसलन सूरत, बड़ोदरा, कोटा स्टेशन से गुजरेगी।
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 4' एक मस्टीस्टारर फिल्म है। बता दें कि पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित इस फिल्म में 1419 और 2019 का समय दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सनोन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, जेमी लीवर नजर आएंगे।
यह फिल्म दिवाली के मौके पर 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 'हाउसफुल' सीरीज की चौथी फिल्म है। इसकी बाकी तीनों फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार हासिल हुआ है। फिल्म का गाना 'शैतान का साला' काफी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर कई चैलेंज भी दिए जा रहे हैं।
Published on:
16 Oct 2019 03:09 pm
