4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सरेआम राज कुंद्रा के मुंह से निकल गया था बेडरूम सीक्रेट, भड़क उठी थीं शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को काफी वक्त हो गया है। शादी के इतने साल बाद भी आज दोनों साथ है। उनकी शादी भी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रही थी। फिलहाल दोनों साथ है और अक्सर इवेंट्स में भी साथ देखे जाते हैं।

2 min read
Google source verification
shilpa shetty and raj kundra

shilpa shetty and raj kundra

जहां एक तरफ शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी तो वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी भी बॉलीवुड सेलेब के साथ रिलेशन में रहने के बाद राज कुंद्रा की हुई थी। इंडस्ट्री में शायद ही कोई होगा जिसे शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के रिलेशन के बारे में नहीं पता होगा। हालांकि अंत में उन्होंने करोड़पति बिजनसमैन राज कुंद्रा से शादी की।

राज कुंद्रा का एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन फिर भी वे शिल्पा के साथ कई बार इवेंट्स और इंटरव्यू में देखे गए हैं। ऐसा ही एक इंटरव्यू चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने वाइफ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ शिरकत की थी। दरअसल इसकी चर्चा का कारण है राज कुंद्रा का एक जवाब। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। इस वीडियो में शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने अपने “बेडरूम सीक्रेट” को सबके सामने शेयर किया है।

बता दें कि यह वीडियो वैलेंटाइन के समय का है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ काफी मस्ती करते भी दिखाई दी हैं। तभी राज कुंद्रा ने अपने बारे में बताते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसको सुनने के बाद शिल्पा उनको गुस्से से देखने लगती हैं।

यह भी पढ़ेः जब लिप-लॉक वाले इन पोस्टर्स ने मचा दिया था तहलका, इन एक्ट्रेस को करना पड़ा था Kiss

दरअसल क्विज शो के दौरान राज कुंद्रा से कुछ सवाल किए जाते हैं। राज कुंद्रा से सीधे सवाल किया गया कि शिल्पा शेट्टी की सबसे फेवरेट लव स्टोरी कौन सी है तो इसके जवाब में राज कुछ कहते उसके पहले शिल्पा हैरानी से बोलती हैं राज। फिर शिल्पा के कुछ कहने के पहले ही जल्दबाजी में राज कहते हैं कि “फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे”।

जब जवाब देने के बाद उनको यह पता चला कि सवाल फेवरेट लव स्टोरी के लेता तो शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के ऊपर गुस्सा करने लगे तब राज कुंद्रा ने तुरंत बोला सॉरी सॉरी यह तो हमारा “बैडरूम सीक्रेट” है। यह बात आते ही शिल्पा भड़क उठी।

यह भी पढ़ेंः स्कूल के ज़माने में ऐसी दिखती थी दिशा पाटनी, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

जब यह वीडियो सामने आया था तो लोग इस वीडियो पर खूब मजाक बनाते दिखाई दिए थे। बता दें कि यह वीडियो पिछले साल वैलेंटाइन वीक का है। जब कपल को गेस्ट के तौर पर एक शो में बुलाया गया था।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग