18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैलेंटाइन पर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को हाथ से लिखा खत, बताया क्या होता है सच्चा प्यार

राजुकमार राव ( Rajkummar Rao ) ने लिखा,' ये प्यार का महीना है और मैं सोच रहा हूं। प्यार के बारे में सोच रहा हूं और उन शब्दों और हावभावों के बारे में जो हम प्यार जताने के लिए काम लेते हैं। कई सारे पारंपरिक रोमांटिक रोल करने बावजूद मैं आज अपने आप से प्रश्न करता हूं कि प्यार को स्वीकारने के भाव कैसे होने चाहिए।

2 min read
Google source verification
वैलेंटाइन पर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को हाथ से लिखा खत, बताया क्या होता है सच्चा प्यार

वैलेंटाइन पर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को हाथ से लिखा खत, बताया क्या होता है सच्चा प्यार

मुंबई। करीब 9 साल से एक-दूसरे के साथ चल रहे बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ( Rajkummar Rao ) और पत्रलेखा ( Patralekhaa ) क्यूट कपल हैं। राजकुमार राव ने इस वैलेंटाइन पर अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को हाथ से लिखा पत्र शेयर किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट इस लैटर में राजुकमार ने बताया है कि उनके बीच क्या खास है और उनके लिए असली प्यार का इजहार क्या है।

राजुकमार ने लिखा,' ये प्यार का महीना है और मैं सोच रहा हूं। प्यार के बारे में सोच रहा हूं और उन शब्दों और हावभावों के बारे में जो हम प्यार जताने के लिए काम लेते हैं। कई सारे पारंपरिक रोमांटिक रोल करने बावजूद मैं आज अपने आप से प्रश्न करता हूं कि प्यार को स्वीकारने के भाव कैसे होने चाहिए।

राजकुमार राव ने कहा, "मैं आगे बढ़ सकता हूं, लेकिन मैं यह कहकर समाप्त करूंगा। 9 साल के इस साथ के दौरान हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आए। लेकिन इस दौरान एक चीज लगातार रही,वो है 'हम'। बिना फैंसी डिनर डेट्स, चॉकलेट्स या शानदार हावभाव के मैं उस रास्ते पर चलना पसंद करूंगा, जहां चीजों का कोई अर्थ हो और इस खूबसूरत भावना की फिर से कल्पना करूंगा जिसमें दोनों हमेशा साथ रहें।

आपको बता दें कि राजकुमार राव ने अपन और पत्रलेखा के रिलेशन पर कभी भी लुकाछिपी का खेल नहीं खेला। वह अक्सर दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग