1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब राजकुमार का नाम सुनते ही रजनीकांत ने ठुकरा दी थी फिल्म, कहा- ‘वो हैं तो मैं फिल्म नहीं करूंगा’

राजकुमार के साथ रजनीकांत और नसीरुद्दीन शाह ने काम करने से इनकार कर दिया था। इस बात का खुलासा राजकुमार को कई फिल्मों में निर्देशित कर चुके मेहुल कुमार ने किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Feb 2022, 4:58 PM IST

raaj-kumarr.jpg

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थे। राजकुमार को लेकर फिल्मी दुनिया में उनके कई किस्से मशहूर है। कहा जाता है कि राजकुमार अपने अंदाज से हर किसी का मजाक उड़ा देते थे। जितने खास अंदाज से वे फिल्म में डायलॉग बोलते थे उतने ही बेखौफ अंदाज से अपनी जिंदगी भी जीते थे। इतना ही नहीं बल्कि राजकुमार एक ऐसे अभिनेता थे जो निजी जिंदगी में काफी मुंहफट थे।

और उनके द्वारा बोले गए शब्द किसको बुरा लगेगा? और किसको अच्छा लगेगा? इस बात से उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता था। इसी वजह से कभी सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने राजकुमार के साथ काम करने से मना कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद मशहूर डायरेक्टर मेहुल कुमार ने किया था।

दरहसल जब मेहुल कुमार तिरंगा नाम की फिल्म बना रहे थे तो उन्होंने इस फिल्म में राजकुमार को कास्ट किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें एक और हीरो की जरूरत थी। उस फिल्म में काम करने से पहले रजनीकांत से पूछा था कि क्या आप इस फिल्म में काम करना चाहेंगे? तब रजनीकांत ने सीधे अपने चेहरे पर कहा था कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे क्योंकि राजकुमार इस फिल्म में मौजूद हैं। इसके बाद रजनीकांत ने मेहुल से कहा कि राजकुमार और मेरा स्वभाव भले ही फ्रीज हो या न हो, लेकिन मुझे इस फिल्म के लिए माफ कर दो। हम अगली बार देखेंगे, इसके बाद मेहुल कुमार फिर से नसीरुद्दीन शाह पहुंचे और नसीरुद्दीन शाह ने भी इस फिल्म को करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मेहुल कुमार फिर नाना पाटेकर के पास गए, जब नाना पाटेकर ने राजकुमार का नाम सुना तो उन्होंने भी मुंह फेर लिया और कहा कि मैं तो 8 दिन ही करता हूं। मैं कमर्शियल फिल्में नहीं करता लेकिन किसी तरह मेहुल कुमार ने नाना पाटेकर का पीछा किया, जब नाना पाटेकर ने हामी भरी तो दूसरी तरफ से राजकुमार फिर से नाराज हो गए।

यह भी पढ़ें- जब हेमा मालिनी के करियर पर सनी देओल के बेटे करण देओल ने किया कमेंट, कहा की- मैंने उनकी जो फिल्में देखीं वो..

दरअसल, राजकुमार का कहना था कि नाना पाटेकर फिल्म के सेट पर गाली गलौज करते है उसे क्यों लिया? लेकिन फिर जैसे तैसे मेहुल कुमार ने पूरा मामला संभाला और दोनों अभिनेताओं के साथ काम किया। फिल्म के सेट पर दोनों अभिनेता के बीच अनबन देखने को मिली थी, हालांकि फिल्म की शूटिंग काफी अच्छी रही और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कमाल किया।बहुत कम लोग जानते हैं कि, राजकुमार फिल्मी दुनिया में आने से पहले मुंबई के एक थाने में पुलिस की नौकरी किया करते थे। इसी दौरान उन्हें हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर बलदेव दुबे ने फिल्म में काम करने के लिए बोला था। दरअसल, बलदेव दुबे को राजकुमार के बोलने का अंदाज काफी पसंद आया था, इसके बाद उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘शाही बाजार’ में उन्हें बतौर एक्टर ले लिया था।वहीं राजकुमार भी इस ऑफर को ठुकरा ना सके और उन्होंने फिल्म करना शुरू कर दी। फिर राजकुमार की अदायगी और उनके डायलॉग बोलने के अंदाज को इतना पसंद किया गया कि वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए।

यह भी पढ़ें-कम उम्र में ही अनाथ हो गया था ये बॉलीवुड एक्टर, डोर-टू-डोर कॉस्मेटिक्स सेल्समैन का किया काम, अब बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसा कर कमा रहे नाम