1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब हेमा मालिनी के करियर पर सनी देओल के बेटे करण देओल ने किया कमेंट, कहा की- मैंने उनकी जो फिल्में देखीं वो..

करण देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्‍नी प्रकाश कौर के बेटे सनी देओल के बेटे हैं। धर्मेंद्र ने हेमा माल‍िनी से दूसरी शादी की थी। हेमा माल‍िनी की दो बेट‍ियां हैं, इशा देओल और अहाना देओल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Feb 2022, 12:47 PM IST

karan deol

बॉलीवुड में बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार ही इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का नाम भी शामिल हैं। धर्मेंद्र जिन्हें इंडस्ट्री में धरमपाजी भी कहा जाता है उनके परिवार के लगभग सभी लोग फिल्मों में आ चुके हैं। दूसरी पत्नी हेमा मालिनी तो इंडस्ट्री की सुपरहिट हीरोइन हैं हीं वहीं बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब सनी देओल के बेटे करण देओल भी फिल्मों में आ चुके हैं। करण ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन करण अपनी प्रतिभा को लेकर आशावादी हैं। करण को यकीन है कि वो भी अपने दादा और पिता की तरह इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने परिवार के बारे में बात की थी साथ ही उन्होंने हेमा मालिनी को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए थे।

एक अखबार को द‍िए इंटरव्‍यू में जब हेमा माल‍िनी से जुड़ा सवाल करण से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'उनका करियर पहली फिल्‍म से लेकर उनकी आखिरी फिल्‍म तक शानदार और सम्‍मानजनक रहा है।' वहीं करण से पूछा गय क‍ि क्‍या उन्‍होंने हेमा माल‍िनी की फिल्‍में देखी हैं तो करण ने जवाब द‍िया, 'हां, मैं उनकी एक या दो फिल्‍में देखी हैं। उनका करियर महान रहा है और जो भी मैंने देखा है उसे देखकर मैं कह सकता हूं क‍ि वह बहुत अच्‍छी एक्‍ट्रेस हैं।'

गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने से पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। ऐसे में धर्मेंद्र के बच्चों और हेमा के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर सवाल उठाया जाता है। हालांकि कई मौकों पर धर्मेंद्र, हेमा और सनी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। सनी हेमा की बहुत इज्जत करते हैं और उनके बेटे भी हेमा मालिनी को बहुत प्यार और सम्मान देते हैं।

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन ने कभी एक साथ नहीं की कोई फिल्म, पहली बार वजह आई सामने

आपको बता दें धर्मेंद्र ने 1979 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। दोनों की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। जबकि पहली पत्नी प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के चार बच्चे (दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां विजेता और अजीता) हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बगैर हेमा से शादी की थी। धर्मेंद्र और हेमा ने 'शोले', 'सीता और गीता', 'राजा जानी', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें-कभी पेट पालने के लिए सड़क पर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर, अब जीते है आलीशान जिंदगी जानिए इनकी पूरी संपत्ति