1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन ने कभी एक साथ नहीं की कोई फिल्म, पहली बार वजह आई सामने

अमिताभ ने अपने तकरीबन 5 दशक लंबे करियर में डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ कोई भी फिल्म नहीं की है। अगर आप फिल्में देखते हैं तो ये बात आपको भी महसूस होगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 21 Feb 2022, 11:53 AM IST

amitabh-madhuri

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित ने कभी एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। ये बात सुनकर शायद बहुत से लोगों को यकीन न हो लेकिन ये सच है। अपने तकरीबन 5 दशक लंबे करियर में अमिताभ बच्चन ने डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ कोई भी फिल्म नहीं की है। हालांकि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां ‘ के एक गाने में अमिताभ और माधुरी एक साथ ठुमके लगाते दिख चुके हैं। जिसमें इन दोनों के साथ गोविंदा भी नजर आए थे।

बॉलीवुड के दो दिग्गजों ने कभी साथ काम नहीं किया, यह बात हैरान करने वाली है लेकिन इसके पीछे की वजह थोड़ा और चौकाती है। जब माधुरी दीक्षित ने 80 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू किया, तब उनको दर्शकों से कुछ खास प्यार नहीं मिला। जिसके बाद कई बड़े एक्टर्स उनके साथ काम करने से बचने लगे। दरअसल इसके पीछे वजह हैं एक्टर अनिल कपूर। जानें क्या है पूरा मामला।

माधुरी दीक्षित को ऐसे मिली सफलता

माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में फिल्म अबोध से एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया लेकिन कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई और इसके बाद कोई भी एक्टर माधुरी संग काम नहीं करना चाहता था। इस मुश्किल समय में अनिल कपूर आगे आए और साल 1988 में माधुरी दीक्षित संग फिल्म तेजाब में काम किया, जिसने उनकी करियर की दिशा पूरी तरह बदल दी। इसके अलावा दोनों ने फिल्म बेटा, हिफाजत और परिंदा जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जो कि सुपरहिट साबित हुईं और माधुरी दीक्षित सुपरस्टार बन गईं।

माधुरी को लेकर अनिल कपूर पजेसिव
पर्दे पर जब माधुरी दीक्षित को लोग पसंद करने लगे तो डिमांड बढ़ने लगी थी और फिर उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था। मगर अनिल कपूर ने मना कर दिया क्योंकि, अनिल काफी लंबे वक्त से माधुरी के साथ काम कर रहे थे और उन्हें लेकर पजेसिव हो गए थे। पर बिग-बी के साथ माधुरी को मना करने के बाद वह खुद भी उनके साथ काम नहीं कर पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अच्छे दोस्त हुआ करते थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में अनिल नहीं चाहते थे कि माधुरी उनके अलावा किसी और हीरो के साथ जोड़ी बनाएं। माधुरी ने भी अपनी दोस्त की बात मानी और किसी और के साथ कोई फिल्म नहीं की।

यह भी पढ़ें-जब श्रीदेवी बन गई थी दोनों भाई अनिल कपूर और बोनी कपूर के बिच लड़ाई की वजह!

अनिल-माधुरी ने भी लंबे वक्‍त बाद की फिल्‍म

बता दें कि अनिल कपूर संग अफेयर की मीडिया रिपोर्ट्स पर माधुरी इतनी खिन्न हो गई थीं कि उन्होंने उनके साथ भी काम ना करने का मन बना लिया था। 17 सालों तो उन्होंने अनिल कपूर के साथ कोई फिल्म भी नहीं की। गौरतलब है कि इसके बाद अनिल कपूर को भी माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म करने का मौका नहीं मिला और वो सालों बाद 2019 में आई टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित के अपोजिट नजर आए थे।

बता दें अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ही नहीं बल्कि इनके अलावा और भी ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने कभी साथ काम नहीं किया। इनमें सलमान खान और जूही चावला आमिर खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े एक्टर्स का नाम शुमार है।

यह भी पढ़ें-कभी पेट पालने के लिए सड़क पर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर, अब जीते है आलीशान जिंदगी जानिए इनकी पूरी संपत्ति