दरअसल फिल्म ‘2.0’ के लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। निर्देशक शंकर अभी भी फिल्म में पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही यह जानकारी सामने आई कि ‘2.0’ का पोस्ट प्रोडक्शन इस साल के अंत तक खत्म हो पाएगा, जिसकी वजह से फिल्म की अगले साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अब फाइनली फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।