24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“बच्चा है तू मेरा” धुरंधर 2 की आंधी में राकेश बेदी की लगी लॉटरी, प्रोड्यूसर ने दिया सरप्राइज

Dhurandhar 2 Producers Offer Rakesh Bedi Bonus: धुरंधर 2 की सफलता से राकेश बेदी की लॉटरी लग गई। फिल्म के डायलॉग "बच्चा है तू मेरा" ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है और इस सफलता ने राकेश बेदी के लिए एक नया मुकाम तय किया है।

2 min read
Google source verification
"बच्चा है तू मेरा" धुरंधर 2 की आंधी में राकेश बेदी की लगी लॉटरी, प्रोड्यूसर ने दिया सरप्राइज

राकेश बेदी (फोटो सोर्स: therakeshbedi के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Dhurandhar 2 Producers Offer Rakesh Bedi Bonus: बॉलीवुड में हमेंशा कहा जाता है कि एक छोटा किरदार भी इतिहास बदल सकता है और राकेश बेदी ने धुरंधर (Dhurandhar ) से इसे सच साबित कर दिखाया। धुरंधर फ्रेंचाइजी में जमील जमाली के किरदार और उनके डायलॉग "बच्चा है तू मेरा" ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि मेकर्स ने उनकी मेहनत को सम्मान देते हुए 1 करोड़ रुपये का सरप्राइज बोनस भी दिया।

डायलॉग मीम की दुनिया में अमर हो गए

राकेश बेदी (Rakesh Bedi) के जमील जमाली का किरदार सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि उनके डायलॉग मीम की दुनिया में अमर हो गए। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 )की दमदार सफलता के बाद कई बड़े ब्रांड्स ने भी राकेश बेदी से कनेक्ट किया। प्रोड्यूसर्स इस प्रदर्शन से इतने प्रभावित हुए कि डायरेक्टर आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने तय फीस के ऊपर राकेश को 1 करोड़ रुपये का चेक बतौर बोनस दिया। बता दें, खबरों के अनुसार दोनों फिल्मों के लिए उनकी मूल फीस 50 लाख रुपये थी।

लेकिन इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि राकेश बेदी शुरुआत में आदित्य धर के साथ काम करने को लेकर हिचकिचा रहे थे, लेकिन उनकी बेटी रितिका ने उन्हें समझाया कि नए और होनहार डायरेक्टर्स को मौका देना जरूरी है। रितिका का तर्क था कि अगर अनुभवी स्टार्स नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने से मना करते रहें तो ये एक गलत परंपरा बन जाती है।

ये फिल्म लगातार वैश्विक स्तर पर अपना डंका बजा रहा है

दरअसल, 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने पहले हफ्ते में ही 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और दुनियाभर में 1,700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है और ये फिल्म लगातार वैश्विक स्तर पर अपना डंका बजा रहा है। साथ ही सिर्फ 34 दिनों के भीतर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो हाल के सालों में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए आसान नहीं रहा। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए यूके में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना लिया है।