7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramayana Update: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान विष्णु के डबल रोल, अमिताभ बच्चन का कैरेक्टर भी हुआ रिवील

Ranbir Kapoor- Amitabh Bachchan In Ramayana: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे वहीं अमिताभ बच्चन जटायू को अपनी आवाज देंगे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Sep 10, 2024

Ranbir Kapoor- Amitabh Bachchan

Ranbir Kapoor- Amitabh Bachchan

Ranbir Kapoor-Big B In Ramayana: रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान विष्णु के दो अवतारों भगवान राम और परशुराम की भूमिका निभाएंगे। 'शमशेरा' और 'एनिमल' के बाद यह उनकी तीसरी फिल्म होगी जिसमें वे डबल रोल प्ले करने जा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन फिल्म में कलाकारों में रणबीर कपूर, सांई पल्लवी और लारा दत्ता जैसे कलाकार हैं इसके साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री भी हो चुकी है।

डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म रामायण में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। रणबीर फिल्म में भगवान विष्णु के दो अवतारों भगवान राम और परशुराम की भूमिका निभाएंगे। महाकाव्य में परशुराम की भूमिका काफी छोटी है लेकिन यह महत्वपूर्ण है इसलिए मेकर्स ने इस सीक्वेंस को फिल्म में रखने का सोचा। परशुराम के रूप में रणबीर का लुक बिल्कुल अलग और पहचान में न आने वाला होगा।

यह भी पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल का कराया धर्म परिवर्तन, वायरल वीडियो में कैद हुई सच्चाई

जटायु की आवाज बनेंगे अमिताभ बच्चन

फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी 'रामायण' में लीड रोल प्ले करेंगे। आपको बता दें कि अमिताभ फिजिकली रूप से फिल्म से नहीं जुड़ेंगे बल्कि वे रामायण में जटायु की आवाज बनेंगे। जो देवी सीता को बचाने के लिए रावण के साथ टकराव के दौरान अपनी जान गंवा देता है। मेकर्स ने कथित तौर पर जटायु को प्रेजेंटेबल बनाने के लिए बच्चन की आंखों को स्कैन किया है जिसे वे वीएफएक्स के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।


यह भी पढ़ें

तमन्ना भाटिया नहीं बनेंगी मां! शादी से पहले एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

फिल्म रामायण के कलाकार

सीता के रूप में सांईं पल्लवी, रावण के रूप में यश, हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह और दशरथ के रूप में अरुण गोविल शामिल हैं।