scriptसोते वक्त आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, कहा- ‘एडजस्ट करना पड़ता है’ | ranbir kapoor reveals he struggles while sleeping with alia bhatt | Patrika News

सोते वक्त आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, कहा- ‘एडजस्ट करना पड़ता है’

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2022 12:29:14 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

बॉलीवुड के लवी-डबी कपल आलिया भट्ट और रणबीर को हर को पसंद करता है। दोनों की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में होती है। दोनों जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं, जिसे लेकर दोनों एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में रणबीर ने अपने और आलिया के बेडरूम सीक्रेट्स खोले हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

ranbir kapoor reveals he struggles while sleeping with alia bhatt

ranbir kapoor reveals he struggles while sleeping with alia bhatt

बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर क्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं वो चाहे सोशल मीडिया हो पब्लिक प्लेस। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता को खूब एंजॉय कर रहे हैं इसके साथ ही आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने अपने और आलिया भट्ट के बेड सीक्रेट्स को सबके सामने रिवील किया, जिसे सुनकर हर किसी की हंसी छूट गई।
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया के बारे में मजेदार बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आलिया के साथ सोने में उन्हें दिक्कत होती है, उन्होंने इसकी वजह भी बताई। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि उन्हें आलिया के साथ सोने में दिक्कत होती है, क्योंकि जब वह सो जाती हैं तो तिरछा घूमना शुरू कर देती हैं। वह धीरे-धीरे बिस्तर की सारी जगह घेर लेती हैं, जिससे उन्हें आलिया के साथ सोने में बहुत दिक्कत होती है।’

रणबीर ने आगे बात करते हुए कहा कि ‘जब आलिया सोती हैं, उनका सिर कहीं होता है और पैर किसी और तरफ।’

यह भी पढ़ें

निक्की तम्बोली और सोफिया सिंह को ले जाया गया तिहाड़ जेल

https://twitter.com/hashtag/ranbirkapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं जब आलिया भट्ट से पूछा गया कि उन्हें रणबीर की कौन सी आदत पसंद नहीं है तो जवाब में आलिया बताती हैं कि ‘उन्हें रणबीर की चुप रहने की आदत पसंद नहीं है। वह बहुत अच्छे लिसनर हैं, लेकिन कई बार उन्हें उनकी यह आदत बर्दाश्त करनी पड़ती है, क्योंकि, कभी-कभी वह चाहती हैं कि रणबीर जवाब दें, लेकिन वह चुप बैठे रहते हैं।’

हाल ही में कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से कुछ दिनों पहले कपल बेबी मून पर भी साथ गया था। वहीं अब इस बीच खबर आ रही है कि सोनी राजदान और नीतू कपूर जल्द ही आलिया के लिए एक बेबी शॉवर होस्ट करने वाली हैं। इस बेबी शॉवर में सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी। आलिया ने जून में एक सोनोग्राफी के साथ अपनी और रणबीर की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
https://twitter.com/hashtag/aliabhatt?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आलिया की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर आलिया और आने वाले बेबी के लिए कुछ खास प्लान कर रही हैं। खबरों के अनुसार “नानी और दादी की जोड़ी आलिया के लिए ऑल ‘गर्ल्स बेबी’ शॉवर होस्ट करने वाली हैं। बेबी शॉवर का आयोजन मुंबई में ही होगा। हालांकि यह ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है कि शादी की तरह यह फंक्शन भी घर में होगा या बाहर।”
https://twitter.com/hashtag/ranbirkapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आलिया का बेबी शॉवर सितंबर के आखिरी में हो सकता है। वहीं इस फंक्शन में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग यानी की बचपन के दोस्त शामिल होंगी। बेबी शॉवर मुंबई के बांद्रा में हो सकता है।

यह भी पढ़ें

जब देवानंद के काले कोट पहनने पर कोर्ट को लगाना पड़ा था बैन

https://youtu.be/V5jVntRVl-0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो