16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के सेट से वीडियो लीक, फैंस को आई ‘कबीर सिंह’ की याद

Ranbir Kapoor's 'Animal' Video Leaks from Sets: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें एक्टर के लुक को काफी पसंद किया गया। इन सबके बीच सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 24, 2023

Video leaks from the sets of Ranbir Kapoor's 'Animal'

Video leaks from the sets of Ranbir Kapoor's 'Animal'

Ranbir Kapoor's 'Animal' Video Leaks from Sets: 'अर्जुन रेड्डी', 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके संदीप वांगा रेड्डी जल्द ही अपनी नई फिल्म 'एनिमल' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर और रिलीज डेट भी अनाउंस हो चुकी है। इसमें रणबीर के स्टनिंग लुक की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इन सबके बीच फिल्म के एक शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।


फिल्म में अपनी भूमिकी को लेकर कही थी ये बात


हाल ही में रणबीर ने फिल्म 'एनिमल' में अपने रोल को लेकर कमेंट किया था। रणबीर कपूर ने इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्साहित थे और सही अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे।


रणबीर ने अपने रोल करो लेकर किया था खुलासा


रणबीर ने कहा था, "एनिमल में रोल देखकर लोग चौंक जाएंगे। इसमें ग्रे के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। मैं खुद इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि फिल्म की कहानी मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है। मैं बहुत नर्वस हूं लेकिन फिल्म के लिए उतना ही उत्साहित हूं।"

यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने एनिमल का पोस्टर शेयर कर दिया रिएक्शन, रणबीर कपूर के लिए कही ये बात


फिल्म के सेट से वायरल हुई वीडियो


इन सबके बीच इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल में एनीमल को शूट करते रणबीर का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में, रणबीर को बड़े बाल और दाढ़ी वाले लुक में देखा जा सकता है और नीले रंग के अस्पताल के गाउन में भी देखा जा सकता है।"


वायरल वीडियो को देख फैंस ने किया रिएक्ट


रणबीर के इस लुक को देखकर फैंस को सीधे कबीर सिंह की याद आ गई है। यहां तक की फैंस ने कमेंट करते हुए यह सवाल किया है कि क्या इस फिल्म का कबीर सिंह से कोई कनेक्शन है? इस वीडियो ने फैन्स की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।


इस दिन रिलीज होगी 'एनिमल'


बता दें, इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा, बॉबी देओल, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आएंगे। एक पुराने इंटरव्यू में संदीप वांगा रेड्डी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि फिल्म काफी हिंसक होगी। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी सनी देओल की 'गदर 2'! इस दिन रिलीज होंगी फिल्में