सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स आफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। हाल ही में गदर के दूसरे पार्ट 'गदर 2' को लेकर जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि फिल्म की भिड़ंत रणबीर कपूर की फिल्म से होगी।