
rangoli chandel alia bhatt
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली रंगोली अक्सर इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज के खिलाफ बयान दे चुकी है। रंगोली ने एक बार फिर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी भड़ास निकाली है। फिल्मफेयर 2020 में 'गली बॉय' के लिए आलिया को अवॉर्ड दिया जाने से उनपर निशाना साधा है। इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताया है।
आपको बता दे कि असम के गुवाहाटी में आयोजित हुए फिल्मफेयर 2020 में जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को अलग-अलग कैटेगरी में 12 अवॉर्ड्स से नवाजा गया। आलिया को फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसपर रिएक्ट करते हुए रंगोली ने लिखा- 'आलिया को 'गली बॉय' में औसत दर्जे की एक्टिंग के लिए सम्मान मिला। मगर आपको किसी फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए लीड एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड कैसे मिल जाता है ये सोचने वाली बात है। इसके साथ रंगोली ने स्माइली इमोजी भी शेयर किया।'
बता दें कि इससे पहले भी रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट पर निशाना साधा था। जब भारत सरकार द्वारा कंगना रनौत को पद्मश्री देने की घोषणा की गई थी उस दौरान आलिया ने एक्ट्रेस को बधाइयां दी थीं, मगर रंगोली ने आलिया का खूब मजाक उड़ाया था। रंगोली के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना का सामना करना पड़ा।
Published on:
16 Feb 2020 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
