
ranveer singh father said to deepika padukone after wedding
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आखिरकार एक दूजे के हो गए या कहें रणवीर दिलवाले अपनी दुल्हनिया ले गए। हाल में 14-15 नवंबर को दीपिका-रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शादी के बाद दोनों ने अपनी खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली। उसके बाद से बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब दीपिका रणवीर के परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। इसी खुशी को जाहिर करते हुए हाल में रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने दीपिका को लेकर एक मजेदार बात कही। इसे पढ़ आप भी हंस पड़ेंगे।
जी हां, रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने इंस्टा स्टोरी पर इसका खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, 'सीनियर भवनानी ने आज कहा, ये दीवानी तो भवनानी हो गई।' रणवीर के पिता का डायलॉग फिल्म बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग 'ये दीवानी मस्तानी हो गई' से मिलता है।
दीपिका की ड्रेस
इसके अलावा शादी के दौरान दीपिका ने जो चुनरी पहनी थी वे पारंपरिक थी। सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में ये लाल चुनरी पहनी जाती है। चुनरी में संस्कृत के मंत्र लिखे हैं। बॉर्डर के पास 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा है।
दीपिका की सगाई की अंगूठी
क्या आप जानते हैं दीपिका ने हाथ में जो सगाई की अंगूठी पहनी हुई है वह बेहद बेशकीमती है। दीपिका पादुकोण की उंगली में हीरे की सगाई की अंगूठी की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार दीपिका के उंगली में जो अंगूठी है उसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपए से लेकर करीब 2.7 करोड़ रुपए तक की है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग है।
Updated on:
16 Nov 2018 09:09 am
Published on:
16 Nov 2018 09:09 am
