
ranveer singh house decoration to welcome bride deepika padukone
बॅालीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हाल में शादी हुई है। ये शादी इटली में संपन्न हुई। कल शाम को दीपिका-रणवीर ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की। अब शादी के बाद जल्द ही दीपिका-रणवीर वापिस इंडिया लौटने वाले हैं। रणवीर सिंह का घर लाइटों से चमक रहा है।
बता दें शादी के दौरान दीपिका लाल जोड़े में नजर आईं। दोनों ही तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही थी। फोटोज आने के बाद से फैंस और बॅालीवुड सेलेब्स द्वारा बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।
दीपिका की एंगेजमेंट रिंग है खास
गौरतलब है कि इटली में शादी से पहले दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रिवाज से सगाई की थी। इसे फूल मुड्डी कहते हैं। सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी एंगेजमेंट रिंग की साफ झलक देखने को मिलती है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है।
View this post on InstagramA post shared by FiFaFoo (@filmfashionfood) on
इसके अलावा शादी के दौरान दीपिका ने जो चुनरी पहनी थी वे पारंपरिक थी। सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में ये लाल चुनरी पहनी जाती है। चुनरी में संस्कृत के मंत्र लिखे हैं। बॉर्डर के पास 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा है।
Published on:
16 Nov 2018 08:26 am
