नई दिल्लीPublished: Apr 14, 2021 12:00:12 pm
Neha Gupta
रणवीर सिंह जितना अपनी फिल्मों की वजह से लाइमलाइट बंटोरते हैं उससे ज्यादा वो अपने अतरंगी लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर अक्सर ही इस कारण ट्रोलिंग का सामना भी करते हैं।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ सालों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक अलग मुकाम हासिल किया है। वो हर एक फिल्म में अपनी पूरी जान लगा देते हैं। लेकिन रणवीर जितना उनकी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं उससे कहीं ज्यादा उनका फंकी ड्रेसिंग स्टाइल लाइमलाइट बंटोरता है। रणवीर के अजीबो गरीब कपड़ों के कारण वो कई बार ट्रोल भी होते हैं। रणवीर अक्सर ही किसी भी ईवेंट में पहुंचते हैं तो सबसे पहले लोगों की नजर उनके फनी लुक पर जाती है। यहां तक कि इसे लेकर कई बार उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की भी टांग खिंचाई की जा चुकी है।