8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका पादुकोण के फेवरेट नहीं है रणवीर सिंह, जानिए किन चीजों से है उन्हें प्यार

बॉलीवुड के दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये लवली कपल फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और खूबसूरत बॉन्डिंग की झल्कियां फैंस संग शेयर करते रहते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 01, 2022

दीपिका पादुकोण के फेवरेट नहीं है रणवीर सिंह, जानिए किन चीजों से है उन्हें प्यार

दीपिका पादुकोण के फेवरेट नहीं है रणवीर सिंह, जानिए किन चीजों से है उन्हें प्यार

आजकल रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया और दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी रोमी भाटिया का कैरेक्टर प्ले किया है। शादी के बाद पहली बार ये दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आए हैं। रीयल लाइफ से लेकर रील लाइफ दोनों में नजर भी आ चुके हैं लेकिन फिर भी रणवीर आज तक दीपिका के फेवरेट नहीं बन पाए हैं। इस बात का सबूत दीपिका ने खुद दिया है।


दोनों का अपना स्टारडम है, अपना जलवा है। दोनों की सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मगर दोनों ही कलाकार एक-दूसरे की टांग खींचने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने साल 2021 का अंत होते-होते एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं और बताया कि इस साल उन्होंने वो सारी चीजें की जिससे वो प्यार करती हैं।

यह भी पढ़े - नेटिजन ने आमिर खान को इरा के पिता मानने से किया इनकार, देखें स्टार किड की क्या थी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़े -फिल्म के सेट से इन एक्ट्रेसेस ने चुराईं चीजें, खुद ही बताई वजह

उन्होंने बताया है कि कौन कौन सी चीजें उनकी फेवरेट है। इस लिस्ट में वो खुद हैं, दूसरा खाना है, तीसरा गुलाब का गुलदस्ता और चौथी है उनकी फ्लाइट। मगर इस दौरान वे रणवीर सिंह का नाम लेना भूल गईं। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, "साल के अंत में फूड, फ्लावर और ट्रैवल से जुड़ी वो तमाम तस्वीरें जिनसे मुझे प्यार है।" इसी बात पर रणवीर सिंह को बेचैनी हो गई। उन्होंने दीपिका की साल 2021 की अंतिम पोस्ट पर रिएक्ट किया है और ERR लिख कर पूछा है, इमोजी बनाकर पूछा मैं कहां हूं? उनके कमेंट से साफ जाहिर था कि वे कहना चाह रहे हैं कि दीपिका उनका जिक्र करना भूल गईं।

अब बताइए भला ये कोई बात हुई, हम सबके फेवरेट रणवीर उनकी पत्नी दीपिका के ही फेवरेट नही हैं। बात अभी यही खत्म नहीं होती, जब रणवीर की ये चिंता फैंस तक पहुंची तो फैंस ने भी उनके मजे लेने शुरू कर दिए। किसी ने उन्हें कहा कि- 'अब दीपिका आपसे प्यार नहीं करतीं'। कई सारे लोगों ने इसमें लाफिंग और सैड इमोजीस शेयर किए।