2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म के सेट से इन एक्ट्रेसेस ने चुराईं चीजें, खुद ही बताई वजह

किसी भी फिल्म में अपने किरदार में ढलने से लेकर अलग-अलग लोकेशंस पर शूंटिग करने तक, पर्दे पर अपने किरदार को सच्चा और अच्छा दिखाने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस ताबड़तोड़ मेहनत करते हैं। ढाई से तीन घंटे की फिल्म बनाने में सेलेब्स को कई महीनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Dec 2021, 1:08 PM IST

फिल्म के सेट से इन एक्ट्रेसेस ने चुराईं चीजें, खुद ही बताई वजह

फिल्म के सेट से इन एक्ट्रेसेस ने चुराईं चीजें, खुद ही बताई वजह

किसी भी फिल्म में अपने किरदार में ढलने से लेकर अलग-अलग लोकेशंस पर शूंटिग करने तक, पर्दे पर अपने किरदार को सच्चा और अच्छा दिखाने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस ताबड़तोड़ मेहनत करते हैं। ढाई से तीन घंटे की फिल्म बनाने में सेलेब्स को कई महीनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

फिल्मों के सेट पर शूटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारे खूब करते हुए तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट भी करते रहते हैं, जो काफी वायरल भी होती रहती है। सेट का माहौल ही कुछ ऐसा होता है कि सितारें इससे खुद को जोड़ लेते हैं और वो उसे भूल नहीं पाते। वहीं किसी किसी किरदार से उन्‍हें इतना प्‍यार हो जाता है कि उससे जुड़ी चीजों को वह अपने पास रख लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ चीजें अपने पास रख ली हैं।


सान्या मल्होत्रा

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अदाकारा सान्या मल्होत्रा का आता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मीनाक्षी' में नजर आई थी। राजीव मसंद के एक्टर्स राउंड टेबल 2021 में सायना मल्होत्रा इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर के सेट से साड़ी चुराई हैं। इस फिल्म में उन्होंने खूबसूरत साड़ियां पहनी थी। एक्ट्रेस ने कहा- "हमने पहले लॉकडाउन के बाद मीनाक्षी सुंदरेश्वर की शूट‍िंग की। मैं कैमरे के आगे सेट पर वापस आने से बहुत खुश थी। मुझे मीनाक्षी बनकर तैयार होने से प्यार हो गया था और मेरे पास अभी भी वो साड़‍ियां हैं। मैंने उन्हें सेट से चुराया है। मैंने अपनी दोस्त की शादी में उन साड़‍ियों में से एक पहना भी है।"


सोनाक्षी सिन्हा


आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी हर फिल्म के सेट से कुछ ना कुछ घर लेकर जाती हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह बात खुद बताई थी कि उनके करियर की शुरुआती कुछ फिल्म्स में वो आउटफिट ले लिया करती थीं। फिल्म 'खानदानी शफाखाना' से वह Key Chain लेकर आईं थी।


तमन्ना भाटिया


तमन्ना भाटिया ने 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान गले में एक लॉकेट पहनता था। वह लॉकेट अब एक्ट्रेस का हो चुका है। शूटिंग के बाद वो इसे अपने साथ ले आईं थीं। तमन्ना ने कहा था- "मेरी हर फिल्म मुझपर अपना इंपेक्ट छोड़ती है, इसलिए फिल्मों में अपने किरदार में ढलने के लिए मैं जो पहनती हूं, मुझे उससे अटैचमेंट हो जाती है। बाहुबली की शूटिंग के दौरान मैंने एक लॉकेट पहना था, जिसे में बाद में घर ले आई थी।"


नुसरत भरूचा


फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के सेट से नुसरत भरूचा ने रेड कलर का हार्ट शेप तकिया अपने साथ उठा कर ले आईं थी। अब वह उसे अपने साथ रखती हैं और ट्रैवल करते समय अपने साथ से जाती हैं।


भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर की बात करें तो फ‍िल्‍म 'दम लगा के हईशा' में उन्होंने जो पिंक कलर का नाइट गाउन पहना था, उसे वो अपने घर ले आईं। सिर्फ इतना हीं नहीं, इसके अलावा उन्होंने 'सोन चिरैया' की शूटिंग के दौरान जो साड़ी पहनी थी उसे भी उन्होंने अपने पास रख लिया।


कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी की बात करें तो अपनी डेब्यू फिल्म 'फगली' के सेट से कियारा बूट्स लेकर आईं थी। कियारा ने कहा था- "मैंने फगली के सेट से बूट्स लिए थे और अब वो मेरे हैं। वो मुझे मेरी पहली फिल्म की याद दिलाते हैं।"