2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेटिजन ने आमिर खान को इरा के पिता मानने से किया इनकार, देखें स्टार किड की क्या थी प्रतिक्रिया

आमिर खान इन दिनों बेटी इरा खान के साथ यूरोप में हॉलिडे मना रहे हैं। इरा ने पिता के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Dec 2021, 5:49 PM IST

नेटिजन ने आमिर खान को इरा के पिता मानने से किया इनकार, देखें स्टार किड की क्या थी प्रतिक्रिया

नेटिजन ने आमिर खान को इरा के पिता मानने से किया इनकार, देखें स्टार किड की क्या थी प्रतिक्रिया

इरा सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं, वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता आमिर खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसको लेकर उनके फॉलॉवरस तारीफे तो कर ही रहे हैं मगर कुछ कमेंट्स ऐसे हैं जिनको लेकर इरा अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाई।

दरअसल, एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, इरा ने टिप्पणियों का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें एक नेटिजन ने सवाल किया था, “वह (आमिर खान) आपके इतने करीब क्यों है? क्या वह आपके रिश्तेदार है?” अन्य यूजर्स ने उल्लासपूर्वक इंटरनेट यूजर को समझाने की कोशिश की कि इरा आमिर की बेटी है। नेटिजन ने इस पर विश्वास करने से इनकार कर दिया और आगे कमेंट किया कि, “Lol! अच्छा मजाक है। इस हिसाब से शाहरुख तब मेरे बायोलॉजिकल पिता हैं।” इंस्टाग्राम पर मनोरंजक बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए, इरा खान ने कमेंट किया कि, “दिस इज न्यु। लेकिन हां, जो कुछ भी आप Google पर पढ़ते हैं, उस पर विश्वास न करें।”

ये तो एक दिलचस्प बात है ही कि लोग इरा को आमिर की बेटी मानने से इंनकार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि आमिर का इस बारे में क्या रिएक्शन होता है।

आपको बताते चलें, आमिर और किरण राव इस साल तलाक की घोषणा की थी, शादी के 15 सालों के बाद आमिर और किरण अलग हो गए हैं। एक स्टेटमेंट जारी करके दोनों ने कहा था, “इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, खुशी और हँसी साझा की है, और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में।" दोनों ने उस समय यह भी कहा था कि वे बेटे आजाद की को-पेरेंटिंग करेंगे। अलग होने के फैसले के बावजूद दोनों जिस तरह से शालीन हैं, वह बाकी कपल्स के लिए मिसाल है।

यह भी पढ़े - Bigg Boss 15: राजीव अदातिया ने किया खुलासा, कहा- "बिग बॉस के घर में मैंने दो बार देखा छोटी बच्ची का भूत"
यह भी पढ़े -Harry Potter: Emma Watson के लिए Rupert Grint को Kiss करना था टैरिबल एक्सपीरियंस