
Bigg Boss 15: राजीव अदातिया ने किया खुलासा, कहा- "बिग बॉस के घर में मैंने दो बार देखा छोटी बच्ची का भूत"
फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अपने अंतिम माह में प्रवेश कर चुका है। जहां फाइनल को लेकर तैयारी की जा रही है, वहीं इस शो को लेकर ऐसी बात सामने आई है, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है। बताया गया कि यहां भूत देखे गए हैं और कैमरे पर भी वह रिकॉर्ड हुआ है।
अपने हालिया इंटरव्यू में राजीव अदातिया खुलासा किया कि बिग बॉस के घर के अंदर उन्हें दो बार भूत दिख चुका है। सिर्फ राजीव ही नहीं बल्कि कई और कंटेस्टेंट्स भी इस बच्ची को देख चुके हैं। उन्होंने कहा - "मैंने बिग बॉस 15 के घर के अंदर दो बार भूत देखे हैं। मैं इसे देखकर डर गया था। मैंने घर के अंदर सोने से इनकार कर दिया। उमर रियाज, मैं, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट, अंदर थे और अचानक निशांत और मैं दोनों खड़े हो गए क्योंकि हमने घर के अंदर एक छोटी सी लड़की को देखा था। हम डर गए और सोचने लगे कि यह छोटा बच्चा कहां से आया है?"
राजीव का अनुभव सुन आपको भी लेगागा कि ये बिग बॉस का घर है या भूत का! आगे जो उन्होनें बताया उसे सुन कर आपकी भी रूह कांप जाएगी, उन्होंने आगे कहा - "वह हमारे पास से निकल गई, मैं आपको बता रहा हूं कि यह मजाक नहीं है, घर के अंदर भूत है। मैंने इसे दो बार देखा और यह लाइव फीड पर भी आया। उमर, निशांत, प्रतीक, हमारे रोंगटे खड़े हो गए, हम इस घटना के बाद डर गए थे। मैं हर रोज छाया देखता था, लेकिन इस बार निशांत, प्रतीक, उमर और मैंने वास्तव में देखा एक छोटी लड़की हमारे पास से गुजर रही है।"
आपको बता दें कि राजीव अदातिया पिछले हफ्ते ही बिग बॉस 15 के घर से बाहर हुए है। घर से बाहर आकर वो अपनी राखी बहन शमिता शेट्टी को सपोर्ट करते नजर आते है। शो में राजीव और उमर रियाज की दोस्ती देखने लायक थी राजीव, राखी सावंत के पति रितेश के साथ ही एलिमिनेट हुए थे। साथ ही राजीव खुश हैं कि देवोलीना और राखी सावंत के बीच दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है। उन्होंने कहा कि शो अब फाइनल के करीब है तो आने वाले दिनों में ये झगड़ा और बढ़ने वाला हैं।
Published on:
31 Dec 2021, 4:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.