2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Harry Potter: Emma Watson के लिए Rupert Grint को Kiss करना था टैरिबल एक्सपीरियंस

'हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन' 16 नवंबर, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हैरी पॉटर फिल्म फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह पर 1 जनवरी 2022 को एक खास सेलिब्रेशन होने वाला है। इस सेलिब्रेशन का नाम 'हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स' रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Dec 2021, 3:40 PM IST

Harry Potter: Emma Watson के लिए Rupert Grint को Kiss करना था टैरिबल एक्सपीरियंस

Harry Potter: Emma Watson के लिए Rupert Grint को Kiss करना था टैरिबल एक्सपीरियंस

फिल्म के निर्माता वार्नर ब्रदर्स ने इस सुपरहिट सीरीज़ के जश्न में कई कार्यक्रमों और स्पेशल कंटेंट की योजना बनाई है। इस शो में हैरी पॉटर फिल्म फ्रैंचाइजी में नजर आए कई स्टार्स एक बार फिर जादू की दुनिया में कदम रखते और फिल्म से जुड़े किस्से सुनाने और यादों को ताजा करते नजर आएंगे। निर्माता वार्नर ब्रदर्स ने वादा किया है कि रीयूनियन स्पेशल को पूरी दुनिया में स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए लाइसेंस दिया जाएगा।

दरअसल, हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार अपने अनुभवों को बांटते भी नजर आ रहे हैं। सामने आए ट्रेलर में हैरी पॉटर की भूमिका निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ एक सुनसान गली में चलते दिखाई दिए। आगे जाकर हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली से मिलते हैं। इन तीनों के अलावा ट्रेलर में और भी कई कलाकार नजर आए। ट्रेलर में सभी अभिनेताओं का हॉगवर्ट्स के ग्रेट हॉल में रियूनियन होता है। यहां सब एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं।


आपको बता दें, हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी में हरमाइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। ऐसे में हमेशा लड़ने वाले रॉन और हरमाइनी को फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म 'हैरी पॉटर एंड डेथली हॉलोज: पार्ट 2' में किस करते हुए दिखाया गया था। अब हरमाइनी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस एमा वॉटसन को इस बारे में बात करते देखा गया।


रीयूनियन शो में एमा वॉटसन ग्रिफिन्डोर यानी गरुड़द्वार के कॉमन रूम बैठकर हैरी पॉटर उर्फ डेनियल रैडक्लिफ से बातचीत कर रही है। इस दौरान वह रॉन का किरदार निभाने वाले रुपर्ट ग्रिंट के साथ अपने सीन को याद करती हैं. एमा कहती हैं, ''जाहिर सी बात है कि हमारा किस करना हमारे लिए टैरिबल एक्सपीरियंस था।'' एमा वॉटसन ने बताया कि उनकी और रुपर्ट की किस असल में काफी ड्रामेटिक होने वाली थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि दोनों शूटिंग पर बार-बार हंस रहे थे। एमा ने कहा, ''मैं डर रही थी कि हम कभी ये सीन नहीं कर पाएंगे क्योंकि हम सीरियस हो ही नहीं पा रहे थे।'' एमा वॉटसन ने बताया कि उन्हें लगा था रुपर्ट ग्रिंट सीन को नहीं कर पाएंगे तो उन्होंने ही शुरुआत कर दी।


डायरेक्टर डेविड येट्स ने कहा था कि पहले टेक के बाद रुपर्ट के चेहरे पर हैरानी देखी गई। इस बात पर रुपर्ट सीन के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, उन्होंने कहा - ''मुझे लगता है मैं अपने होश खो बैठा था। मुझे बस याद है कि एमा का चेहरा मेरे करीब आ रहा था।'' एमा वॉटसन के मुताबिक रुपर्ट ग्रिंट ने इस किस को किसी हॉरर शो जैसा बताया।


नया साल आने वाला है और उसी के साथ हैरी पॉटर भी हॉगवर्ट्स में वापसी कर रहा है। सुपर सक्सेसफुल फिल्म फ्रेंचाइजी 'हैरी पॉटर' इस साल अपनी पहली फिल्म की रिलीज की 20वीं वर्षगांठ मना रही है। एचबीओ मैक्स (HBO Max) पर रिलीज होने वाले इस शो में फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी स्टार्स नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - फिल्म के सेट से इन एक्ट्रेसेस ने चुराईं चीजें, खुद ही बताई वजह
यह भी पढ़े -'दबंग 4' की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम, फिर से देख सकेगें 'चुलबुल पांडे' का जलवा!

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन