6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये लो पद्मावती के अलाउद्दीन अब बनने चले RAPPER!! आलिया के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर…

खबर है कि रणवीर सिंह और बॅालीवुड की बबली एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म गली ब्योज में साथ दिखाई देने वाले हैं। और इस फिल्म में रणवीर एक रैपर का किर
2 min read
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Jan 09, 2018

ranveer singh

ranveer singh

बॅालीवुड के इस पॅावरपैक एक्टर को कभी कभी रोक पाना कितना मुश्किल हो जाता है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम बात कर रहे हैं बॅालीवुड के बाजीरॅाव रणवीर सिंह की। उनकी ऐन्रजी के चलते कभी कभी वो आपे से ही बाहर हो जाते हैं। कहा जा सकता है कि आज के टाइम पर सबसे बिजी और एन्रजेटिक एक्टर बन गए हैं।


अब आपके सुनाते हैं असली खबर। बता दें जल्द ही रणवीर सिंह रैपर बनने जा रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में नहीं बल्कि पर्दे के पीछे। खबर है कि रणवीर सिंह और बॅालीवुड की बबली एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म गली ब्योज में साथ दिखाई देने वाले हैं। और इस फिल्म में रणवीर एक रैपर का किरदार निभाते दिखाई देंगे।


वैसे एसा पहली बार होगा जब आलिया और रणवीर सिंह साथ दिखाई देंगे। इससे पहले ये दोनों एड्स में भी साथ दिखाई दिए हैं।


इसके अलावा रणवीर आजकल आगे बढ़कर अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। जी हां आपको याद होगा काफी दिनों से ये खबरें आ रही थी जल्द ही रणवीर सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने वाले हैं तो बता दें इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है।


सिम्बा है फिल्म का नाम

जी हां फिल्म का नाम है- सिम्बा। बता दें रणवीर इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है। बता दें इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ मिलकर काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत करने जा रही है।

बता दें करण ने सिंबा फिल्म का पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा की,- 8 दिसंबर 2018!! लौट रहे हैं रोहित शेट्टी!!!! सिंबा के रूप में रणवीर सिंह।

वहीं रणवीर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा की,- संग्राम भालेराव अका सिम्बा।

बता दें कि यह फिल्म साउथ की फिल्म टेम्पर का रीमेक है। फिल्म टेम्पर में जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल लीड रोल में थी।

और रही बात रणवीर के पद्मावती की तो वे 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग