
शादी से पहले दीपिका के साथ रहने के लिए रणवीर को हर महीने खर्च करने पड़ते थे 7 लाख...
बॅालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) की प्यार भरी कहानी किसी से नहीं छिपी। लेकिन इस प्यार को पाने के लिए रणवीर को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी से पहले रणवीर सिंह ने दीपिका की 33 माले की बिल्डिंग में एक फ्लेक किराए पर ले रखा था।
पूरे तीन साल तक स्टार इस फ्लेट का किराया देते रहे। पहले दो साल उन्होंने इसके 7.25 लाख रुपये दिए वहीं आखिरी साल रणवीर को उस फ्लेट के 7.97 लाख रुपए देने पड़े। दीपिका का इसी बिल्डिंग में 26वे माले पर 4 बीएतके का फ्लेट था।
इसे एक्ट्रेस ने साल 2010 में 16 करोड़ देकर खरीदा था। अगर रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो स्टार जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बनी कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आएंगे। इसमें एक्ट्रेस दीपिका रणवीर की पत्नी का किरदार अदा करेंगी।
वहीं अगर दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'छपाक' ( Chhapaak ) में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated on:
02 Jan 2020 01:02 pm
Published on:
02 Jan 2020 01:02 pm
