25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर के बाद ’83’ से जारी हुआ इस एक्टर का पोस्टर, इनकी बैटिंग ने दुश्मनों के छक्के उड़ा दिए…

उन्होंने फिल्म से दो पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं।
2 min read
Google source verification
movie 83 poster

movie 83 poster

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों आगामी फिल्म '83' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये मूवी इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। इसमें रणवीर, कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म से दो पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। एक फिल्म का लोगो पोस्टर है और दूसरा मूवी से ताहिर राज भसीन का लुक है। लोगो पोस्टर पर 83 लिखा हुआ है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'इट्स कमिंग।'

दूसरे पोस्टर में फिल्म से अभिनेता ताहिर राज भसीन का लुक जारी किया गया है। इसमें वे सुनील गावस्कर का किरदार निभा रहे हैं। जारी किए पोस्टर में वे उन्हीं की तरह बैटिंग करते दिख रहे हैं। रणवीर ने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,'इनकी बैटिंग ने दुश्मनों के छक्के उड़ा दिए। लिटल मास्टर का रोल निभाने का बेहतरीन एक्सपीरियंस था।'

बता दें फिल्म से रणवीर के लुक पहले ही सामने आ चुके हैं। कबीर खान निर्देशित इस मूवी से कपिल देव की बेटी अमिया असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रही हैं। साजिद नाडियाडवाला और दीपिका पादुकोण इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। डिंपल गर्ल इसमें कपिल देव की पत्नी का किरदार भी निभा रही हैं। इनके अलावा आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल और साहिल खट्टर भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग